हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बच्चों को भी ...

    बच्चों को भी नहीं छोड़ रहे खालिस्तानी, सीएम भगवंत मान की बेटी को जान से मारने की धमकी

    चंडीगढ़। (सच कहूँ न्यूज) पंजाब में ‘वारिस पंजाब दे’ संस्था के खिलाफ कार्रवाई के बाद विदेश में रह रहे मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के बच्चों को धमकियां मिलने लगी हैं। यह दावा सीएम मान की बेटी सीरत कौर मान की पारिवारिक वकील हरमीत कौर बराड़ ने किया है। हरमीत कौर बराड़ (Harmeet Kaur Brar) ने कहा है कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई के बाद सीरत कौर को खालिस्तान समर्थकों ने धमकी दी है। सीएम भगवंत मान की बेटी सीरत कौर मान (Seerat Kaur Maan) को फोन पर धमकी और गाली-गलौज की गई। याद रहे सीरत कौर भगवंत मान की पहली पत्नी की बेटी हैं। वह अपनी मां और भाई दिलशान के साथ अमेरिका में रहती हैं। सीएम मान का पहली पत्नी से तलाक हो चुका है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here