हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home देश मंदिर के पुजा...

    मंदिर के पुजारी सहित 25 लोग मंदिर के तालाब में उतरे फिर हुआ बड़ा हादसा, पांच श्रद्धालु डूबे, मौत

    Kairana News
    सांकेतिक फोटो

    वार्षिक अनुष्ठानों के दौरान मंदिर के तालाब में डूबने से पांच श्रद्धालुओं की मौत

    चेन्नई (एजेंसी)। तमिलनाडु के चेन्नई शहर के नांगनल्लूर इलाके में बुधवार को एक दुखद घटना में मंदिर के तालाब में डूबने से पांच लोगों मौत हो गई। (Chennai) पुलिस ने बताया कि घटना धर्मलिंगेश्वर मंदिर में उस समय हुई जब तमिल महीना ‘पंगुनी’ के समापन पर दस दिवसीय वार्षिक उत्सव ‘तीर्थवारी’ अनुष्ठान मनाया जा रहा था। इस उत्सव के दौरान मंदिर में प्रतिष्ठित देवता की मूर्ति को मंदिर के तालाब के पानी में स्नान कराया किया जाता है।

    यह भी पढ़ें:– Odisha: ओडिशा पुलिस ने फर्जी नौकरियां दिलाने वाले रैकेट का किया पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    कैसे हुआ हादसा

    पुलिस सूत्रों ने बताया कि पांच मृतकों में से चार की पहचान राघवन, लोकेश्वरन, बनेश और सूर्या के रूप में की गयी है, जबकि पांचवें व्यक्ति की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। (Tamil Nadu) पुलिस और दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए क्रोमपेट सरकारी अस्पताल भेज दिया। मंदिर के पुजारी सहित अनुष्ठान से जुड़े करीब 25 लोग 20 फुट गहरे तालाब में उतरे थे, तभी यह दुर्घटना घटी। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और मंदिर को बंद कर दिया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here