हमसे जुड़े

Follow us

16.3 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More

    Bhakiyu protested: भाकियू ने तहसील प्रशासन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन

    Bhakiyu-protested

    बुरन्दशहर/स्याना : भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक (Bhakiyu protested) संगठन के कार्यकर्ताओं ने तहसील प्रशासन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। बुधवार को भाकियू युवा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र आर्य के नेतृत्व में दर्जनों भाकियू कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचे। शैलेंद्र आर्य ने कहा कि तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार व अनियमितताओं का बोलबाला है। कहा कि तहसील अधिकारी व कर्मी किसानों से अवैध वसूली कर रहे है।

    आर्य ने कहा कि भाकियू किसी भी सूरत में किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगी। जिसके बाद मौजूद कार्यकर्ताओं ने तहसील प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन करते हुए एसडीएम मधुमिता सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पिंकी खालौर, अंकुर त्यागी, गौरव नागर, राजवीर चौहान, जितेश प्रधान, महेश त्यागी व अमर सिंह आदि मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here