हमसे जुड़े

Follow us

29.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More

    CM Bhagwant Mann: सीएम भगवंत मान ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, आबकारी से रिकॉर्ड राजस्व

    Bhagwant Mann

    चंडीगढ़। सीएम भगवंत मान ने आज अपनी सरकार के एक साल (CM Bhagwant Mann) के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने पेश किया। इस दौरान उन्होंने पंजाब की आर्थिक स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को इस वित्त वर्ष में आबकारी से कुल 8,841 करोड़ की आय हुई है। इसमें पिछले साल से आय में 41% की वृद्धि हुई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य वित्त वर्ष 2023-24 में आबकारी से राजस्व को 10,000 करोड़ रुपये तक ले जाने का है।

    रजिस्ट्रेशन पर 2.25 प्रतिशत की छूट | CM Bhagwant Mann

    उन्होंने कहा कि सरकार का जीएसटी संग्रह 2022-23 में बढ़कर 18,126 करोड़ हो गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 16.6% अधिक है। पंजाब अब जीएसटी का रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन करने वाले राज्यों के पास आ गया है। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन पर 2.25 प्रतिशत की छूट देकर अकेले मार्च माह में राजस्व में 78 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। फरवरी में रजिस्ट्रियों से आय 338.99 थी जो मार्च माह में बढ़कर 658.79 हो गई है।

    उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने बिजली विभाग को हमेशा घाटे में रखा। बिजली विभाग को कभी भी किसी सरकार ने पूरी सब्सिडी का पैसा नहीं दिया। उन्होंने दावा किया कि हमारी सरकार ने बिजली विभाग को 2022-23 के लिए 20,200 करोड़ की सब्सिडी राशि का भुगतान कर दिया है उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को मुफ्त बिजली सब्सिडी जारी रखने के लिए पीएसपीसीएल को 9,063 करोड़ रुपये दिए हैं। घरेलू सब्सिडी के लिए 8226 करोड़ रुपये दिए गए हैं। उद्योग सब्सिडी के लिए 2911 करोड़ दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग की आय में इस वर्ष 661 करोड़ की वृद्धि हुई है। पहले यह पैसा एक परिवार के खजाने में जाता था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here