हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home राज्य पंजाब सिलेंडरों से ...

    सिलेंडरों से भरा टैम्पू चुराकर भागा चोर

    सड़क हादसे के बाद पकड़ा गया, लोगों ने पीटा

    सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा

    अबोहर। स्थानीय दुर्गा नगरी में आज सुबह एक चोर सिलेंडर से भरा टैम्पू चुराकर भगा ले गया जिसे लोगों ने काबू कर छित्तर परेड के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। गनीमत यह रही कि टैम्पू पलटने से कोई सिलेंडर ब्लास्ट (Cylinder Blast) नहीं हुआ। इस घटना में चोर के पकडेÞ जाने पर कुछ मोहल्लावासियों ने उसको बुरी तरह पीटा जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार पुरानी फाजिल्का रोड स्थित मेवा गैस ऐंजसी का कर्मचारी सागर आज सुबह करीब साढ़े 10 बजे टैम्पू में सिलेंडर लादकर दुर्गा नगरी में सिलेंडर सप्लाई करने गया तो यहीं का एक चोर उक्त टैम्पू सिलेंडरों सहित चुरा कर टॅैम्पू भगा ले गया।  इस दौरान कर्मचारी ने अन्य लोगों की मदद से उसका पीछा किया तो उक्त चोर ने टैम्पू को भगाते हुए रास्ते में 3-4 मोटरसाइकिलों को भी टक्कर मार दी और जब वह फाजिल्का रोड पर पहुंचा तो सड़क में गढ्ढा आने से उक्त टैम्पू पलट गया जिसे लोगों ने काबू कर छितर परेड़ की और इसकी सूचना सिटी वन पुलिस को दी।

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को काबू कर लिया। इधर बताया जाता है कि इस चोर की कुछ समय पहले ही शादी थी और उसके कुछ समय बाद से ही उसकी मानसिक हालत खराब हो गई। उसके बाद से ही वह ऐसी हरकतें करता आ रहा है। जबकि पुलिस ने बताया कि उक्त युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं है। लेकिन फिर भी उसे काबू कर लिया गया है और पीड़ित कर्मचारी के बयान पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here