हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home देश Viral Video: ...

    Viral Video: बच्चे की युद्धवीर ‘ममता’: बच्चा बचाने के लिए मगरमच्छ से भिड़ी माँ

    नई दिल्ली। एक IFS आॅफिसर सुशांत नंदा ने ट्विटर पर एक वीडियो (Viral Video) शेयर कर माँ की वीरता को जगजाहिर करने का प्रयास किया है। वीडियो में जंगल के बीचों-बीच एक गड्ढे में हथिनी का बच्चा खेल-कूद कर रहा है और उसकी मां पास में ही खड़ी है। तभी अचानक एक मगरमच्छ आकर बच्चे पर हमला कर देता है। इतने में ही हथिनी ने आव देखा न ताव और मगरमच्छ पर टूट पड़ी। हथिनी की हिम्मत देखकर मगरमच्छ को जान बचाकर भागना पड़ा।

    IFS नंदा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘अपने बच्चे को बचाने के लिए (Viral Video)  हथिनी किसी भी हद तक जा सकती है। ये एक छोटी घटना है। मगरमच्छ को सरेंडर करना पड़ा। ‘IAS सुप्रिया साहू ने भी ये वीडियो शेयर किया और मां की शक्ति को नमन किया। कअर साहू ने कैप्शन में लिखा, ‘निशब्द हूं। मां का अपने बच्चे के प्रति प्रेम से बड़ी कोई ताकत नहीं है। ‘
    विडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया वीडियो को लाखों बार देखा गया और बहुत से लोगों ने मां की शक्ति के आगे शीश झुकाया। ये वीडियो कहां का है इस विषय में कोई जानकारी नहीं है।

    विडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘एक छोटे से (Viral Video)  चूहे से लेकर विशालकाय हाथी तक, हर मां अपने बच्चे की रक्षा करती है। उन पर प्यार लुटाती है। ‘ दूसरा यूजर लिखता है, ‘वीडियो ने दिल छू लिया। मां का प्यार दुनिया में सबसे शक्तिशाली है।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘मां की बहादुरी की कोई सीमा नहीं है, अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए वो किसी भी हद तक जा सकती है।’

    https://twitter.com/susantananda3/status/1646769836683563008?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1646769836683563008%7Ctwgr%5E8260efeecd49091b5c335ca81f15085a303697a7%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatimes.com%2Fhindi%2Ftrending%2Felephant-fights-with-crocodile-to-save-calf-viral-video-599343.html

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here