हमसे जुड़े

Follow us

30.3 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home देश हिमाचल में रा...

    हिमाचल में राजकीय आवास में लगी भीषण आग

    Shimla News

    शिमला (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश में सोमवार को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडी के पास स्थित राजकीय आवास में बिजली के शॉर्ट-सर्किट के कारण में भीषण (Fire) आग लग गई, जिसमें रखी संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता ने बताया कि बुर्ज कॉटेज सरकारी आवास खाली था और इसे हाल ही में मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी डॉ. शिव कुमार को आवंटित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस आवास की पहली मंजिल पूरी तरह जल गई है। आग (Fire) लगने की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। प्रवक्ता ने कहा कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here