हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी हॉट सिटी में ...

    हॉट सिटी में भाजपा से महापौर टिकट पाने को दो महिलाओं में टक्कर

    Ghaziabad News

    गाजियाबाद से निर्वतमान महापौर की भी टिकट की दावेदार,नया या पुराना कौन बनेगा प्रत्याशी? टिकट पाने को दोनों भाजपा की वरिष्ठ महिलाओं ने झोंकी ताकत

    • आशा शर्मा और सुनीता दयाल महापौर टिकट की दौड़ में, दोनों लगा रही अपनी सम्पूर्ण ताकत

    गाजियाबाद (सह कहां/रविंद्र सिंह)। राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद नगर निगम महापौरकी सीट बेहत महत्वपूर्ण मानी जाती है। जिसके लिए भाजपा से निगम महापौर प्रत्याशी (Ghaziabad News) बनने के लिए भाजपा की ही दो महिलाओं में भीषण जंग छिड़ी हुई है। दोनों ही अपने -अपने दांव पेंच लगाने में जुटी हुई है। भाजपा की निवर्तमान मेयर आशा शर्मा भी दोबारा भाजपा से महापौर की प्रत्यशी बनने के लिए हर संभव जुगाड़ लगा रही है। इधर और भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल ने भी भाजपा से महपौर प्रत्याशी बनने के लिए अपनी पूरी ताकत झोक रखी है।

    यह भी पढ़ें:– भाजपा प्रत्याशी सेठपाल व निवर्तमान नपा अध्यक्ष हाजी अनवर ने दाखिल किया नामांकन

    दोनों भाजपा महिलाओं के बीच भाजपा से महापौर का टिकट पाने को लेकर कड़ा मुकाबला है। आशा शर्मा अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को आगे रखते हुए दोबारा टिकट की दावेदारी कर रही है। जबकि भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल अपने एबीवीपी से लेकर भाजपा में प्रदेश उपाध्यक्ष तक किए गए संघर्ष का हवाला देते हुए, टिकट की मजबूत दावेदारी पर अड़ी हुई हैं। (Ghaziabad News) इन हालत में भाजपा हाईकमान भी फ़िलहाल सही फैसला नहीं कर पा रहा है। फ़िलहाल कयास लगाए जा रहे है कि 22 अप्रेल को भाजपा अपनी सूची जारी करेगी। अब तभी पता चल सकेगा कि किसने कितना दम लगाया है। फिलहाल दोनों महिलाओं की तरफ से गाजियाबाद महापौर का टिकट पाने के लिए अपनी -अपनी सम्पूर्ण ताकत सिफारिश के रूप में झोंकी जा रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here