हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home सच कहूँ विशेष स्टोरी केंचुए जैसा स...

    केंचुए जैसा सांप, बड़े-बड़े खा जाएं धोखा, जानें कितना है खतरनाक

    Snake

    नई दिल्ली। दुनिया भर में सांपों की लगभग 3000 प्रजातियां पाई जाती हैं, लेकिन इनमें (Snake) से लगभग 200 प्रजातियां ही ऐसी होती हैं, जिनके डसने से किसी की मौत हो जाए। हालांकि ऐसी कई प्रजातियां हमारे आस-पास पाई जाती हैं, जिनकी एक फुंकार से ही इंसान का काम तमाम हो सकता है। यही वजह है कि सांपों के नाम की दहशत सभी के मन में बैठी हुई है।

    जिसका नाम सुनने भर से लोगों के पसीने छूट जाते हैं, अगर( Snake) यह साक्षात सामने आ जाए तो इसे देखकर किसी का भी सिहर उठना लाजिमी है। हम जिक्र कर रहे हैं सांप का। हालांकि सारे सांपों में इतना जहर नहीं होता है कि वो किसी की जान ले लें। मगर एक ऐसे ही सांप के बारे में आज हम आपको बताएंगे, जो बिल्कुल केंचुए की तरह पतला और छोटा सा होता है।

    ब्लाइंड स्नेक हूबहू केंचुए जैसा

    हूबहू केंचुए जैसा दिखने वाला सांप जो आमतौर पर (Snake) ब्लाइंड स्नेक के नाम से जाना जाता है। इसका पूरा नाम ब्राह्मिनी ब्लाइंड स्नेक है और वैज्ञानिक भाषा में इसे इंडोटाइफ्लॉप्स ब्रामिनियस कहते हैं। ये सांप कहीं भी दिख जाए तो आप इसे केंचुआ समझ बैठेंगे। क्योंकि इसकी चाल-ढाल और रंग-रूप वैसा ही होता है। पर अगर ध्यान से बेहद नजदीक से देखने पर ही आपको इस शरीर पर छोटी धारियां दिखाई देंगी, जो केंचुए से अलग होती हैं। इसकी पूंछ नुकीली सी होती है और सिर के पास दो छोटे डॉट्स होते हैं। इनकी आंखों पर एक कवर होता है यानि ये लगभग अंधे होते हैं। इन्हें न तो कुछ दिख सकता है, न ही उजाले का पता चलता है।

    कितना खतरनाक होता है ये सांप?

    वैसे तो सांप हमेशा ही खतरनाक होते हैं। किसी में (Snake) जहर होता है तो कुछ बड़े, बिना जहर वाले सांप अपनी कुंडली से हड्डियां तोड़ने में सक्षम होते हैं। ब्लाइंड स्नेक उनमें से नहीं है। ये सांप बिल्कुल जहरीला नहीं होता है और आप इसे अपने लिए जरा भी खतरनाक नहीं मान सकते हैं। आमतौर पर ये लार्वा, अंडे और चींटियां खाते हैं। इन सांपों को अफ्रीका और एशिया में पाया जाता है। ये सिर्फ मादा होते हैं और अकेले ही बच्चे पैदा कर सकती हैं। एक साथ ये 8 अंडे दे सकती हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here