हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश साकेत कोर्ट म...

    साकेत कोर्ट में फायरिंग के बाद दिल्ली सीएम केजरीवाल ने एलजी पर साधा निशाना

    Arvind Kejriwal
    Arvind Kejriwal in Tihar: केजरीवाल पहुंचे तिहाड़, जाते-जाते कही ये बड़ी बात!
    • दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई: केजरीवाल
    • साकेत कोर्ट के बाहर गोलीबारी करने वाले शख्स को पकड़ने के लिए टीमों का किया गठन

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राष्ट्रीय राजधानी के दक्षिणी दिल्ली (Delhi CM Kejriwal) इलाके में साकेत कोर्ट नंबर-3 के बाहर शुक्रवार सुबह गोलीबारी हुई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया है। गोलीबारी में एक महिला घायल हो गयी है। इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिना किसी का नाम लिए साकेत कोर्ट परिसर में गोलीबारी की घटना के बाद राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति की आलोचना की।

    एक महिला को तीन गोलियां लगीं | Delhi CM Kejriwal

    केजरीवाल ने राजधानी में मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति की आलोचना करते हुए ट्वीट किया, ‘दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई है। दूसरों के काम में बाधा डालने और हर बात पर ओछी राजनीति करने के बजाय सभी को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए और अगर वह प्रबंध नहीं करते हैं, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए ताकि कोई और इसे कर सके। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वकील के वेश में आए एक व्यक्ति ने आज सुबह करीब साढ़े दस बजे चार गोली चलायी और वह कैंटीन के रास्ते फरार हो गया। इस घटना में एक महिला को तीन गोलियां लगीं। उसे तुरंत मैक्स साकेत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    गोलीबारी करने वाले शख्स की पहचान कर ली गई | Delhi CM Kejriwal

    उन्होंने बताया कि आज साकेत कोर्ट में सुनवाई होनी थी, जिसमें पीड़िता और उसका वकील आए हुए थे। इसी दौरान हमलावर ने गोलीबारी कर दी। घटना में महिला को दो गोलियां पेट में और एक हाथ में लगी। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी करने वाले शख्स की पहचान कर ली गई है। आरोपी ने पीड़िता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया हुआ था। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है, जो इस मामले से जुड़े हर स्थिति पर निगरानी बनाए रखे हुए हैं। फिलहाल, कोर्ट परिसर में स्थिति सामान्य है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here