हमसे जुड़े

Follow us

21.3 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home देश क्रूर पति की ...

    क्रूर पति की दिल दहला देने वाली दरिंदगी, पत्नी की हत्या कर उसके शव के साथ क्या किया ! जानकर विचलित हो जाएंगे

    Delhi Police Constable Murder
    Delhi Police Constable Murder: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल का मर्डर! मुठभेड़ में संदिग्ध भी मारा गया

    टुकड़े, गर्दन व हाथ-पैर काट अलग-अलग जगह फेंके, धड़ खंडहर में ले जाकर जलाया

    गुरुग्राम। (सच कहूँ न्यूज) गुरुग्राम में एक दिल दहला देने वाली दरिन्दगी का Murder मामला सामने आया है, जिसको देखकर किसी भी रूह कांप सकती है। पति ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर ना केवल पत्नी की हत्या की, बल्कि उसके दोनों हाथ-पैर काट कर उसकी गर्दन भी धड़ से अलग डाली।

    यह भी पढ़ें:– नशेड़ी पति ने पत्नी को पीटा, घायल महिला अस्पताल में भर्ती

    क्रूर पति ने पुलिस से बचने के लिए शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंक दिए। सबूत मिटाने के लिए एक जगह शरीर के अंग को जलाने के लिए खंडहरनुमा घर में ले गया। यहां अधजला अंग मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और फिर कड़ी से कड़ी जोड़कर आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने छानबीन कर महिला के शरीर के सभी अंग बरामद कर लिए है।

    एक सप्ताह पहले मिला अधजला धड़ | Murder

    प्राप्त जानकारी अनुसार आज से एक सप्ताह पहले 21 अप्रैल को गुरुग्राम के मानेसर क्षेत्र के गांव कुकड़ोला स्थित एक खेत में बने खंडहरनुमा मकान से पुलिस को एक महिला का अधजला शव बरामद हुआ था। ये खेत उमेद सिंह नाम के व्यक्ति ने लीज पर लिया हुआ था। उमेद सिंह को किसी ने उसके खेत में बने कमरे के अंदर से धुआं निकलने की जानकारी दी थी।
    सूचना मिलने के बाद जब उमेद पुलिस को साथ लेकर कमरे पर पहुंचा तो वहां अधजला शव पड़ा हुआ था। शरीर से दोनों हाथ और गर्दन गायब मिली थी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की छानबीन की लेकिन शरीर का कोई दूसरा हिस्सा नहीं मिला। इसके बाद फोरेंसिक टीमें पहुंची। धड़ को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

    धड़ मिलने के ठीक 2 दिन बाद 23 अप्रैल को पुलिस को मानेसर क्षेत्र में 2 पैर व कटे हुए हाथ बरामद हुए। पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो पता चला कि जिस महिला का धड़ मिला था, ये उसी के हाथ-पैर हैं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें भी पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। 26 अप्रैल को खेड़कीदोला क्षेत्र में महिला की गर्दन मिली थी। पुलिस छानबीन में आरोपी जितेन्द्र का सुराग लग गया। गुरुग्राम पुलिस ने जितेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे कोर्ट पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

    पति ने हत्या करनी स्वीकारी | Murder

    पुलिस गिरफ्त में आया आरोपी जितेन्द्र गांधी नगर का रहने वाला है। जितेन्द्र गुरुग्राम के औद्योगिक कस्बा मानेसर स्थित एक कंपनी में काम करता है और यहीं पर पत्नी के साथ रहता था। आरोपी ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल लिया है। पुलिस की टीमें उससे लगातार पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी हत्या की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि जल्द इसका खुलासा कर दिया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here