हमसे जुड़े

Follow us

18.5 C
Chandigarh
Sunday, February 1, 2026
More
    Home देश IMD Alert: इस...

    IMD Alert: इस बार, न तो एसी चलेंगे और कुलर! अप्रैल के बाद अब मई भी होगा सुहावना

    IMD

    चंडीगढ़। देश की जनता को जानकर खुशी होगी कि इस बार, न तो (IMD Alert) एसी चलेंगे और कुलर! इसके साथ सूर्य की तपिश भी आपके छक्के नहीं छुड़ाएगी। आपको सुनकर अजीब लग रहा होगा। लेकिन हम जो कह रहे है वो मौसम विभाग द्वारा ताजा अप्डेट को लेकर आई जानकारी के आधार पर अपने पाठको को बता रहे हैं। अप्रैल का मौसम लगभग बित चुका है जिसके बाद अब मई का महीना भी ठंडक भरा रहने वाला है। ऐसे में लोगों को गर्मी इस बार नहीं सताएगी।

    मौसम विभाग की माने तो पूर्व और पूर्वोत्तर की सीमा (IMD Alert) से लगे उत्तर-पश्चिमी भारत को छोड़कर बाकी हिस्सों में मई में तापमान 40 डिग्री से कम ही रहने वाला है। ऐसे में आने वाले अगले 4 दिन 14 देश के राज्यों में बरसात व ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है। बात राजस्थान, पंजाब, यूपी और हरियाणा की करें तो यहां भी हल्की बारिश के साथ मौसम सुहावना रहने वाला है।

    हरियाणा में येलो अलर्ट

    मौसम विभाग के अनुसार, पानीपत, हिसार, रोहतक, सरसा, गुरुग्राम के अलावा कई शहरों में बारिश की संभावना है।

    गेहूं की कटाई व कढ़ाई जोरो पर | IMD Alert

    बदला मौसम किसानों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। गेहूं की कटाई व कढ़ाई जोरो पर है। मंडियां में गेहूं से अटी हुई हैं। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बुधवार को बताया कि मौसम पूवार्नुमान के अनुसार हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 3 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here