हमसे जुड़े

Follow us

11.4 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा जींद के सुनील...

    जींद के सुनील की पीएम से मन की बात

    Sunil

    हरियाणा के छोटे से गांव से शुरू ‘सेल्फी विद डॉटर’ बेटियां बचाने में बना कारगर

    जींद। (सच कहूँ न्यूज) जिले के छोटे से गांव बीबीपुर से सेल्फी विद डॉटर अभियान शुरू करने वाले सुनील जागलान ने रविवार को प्रधानमंत्री के बहुचर्चित (Jind News) कार्यक्रम मन की बात को अपनी बेटियों संग सुना। बता दें कि वर्ष 2015 में सेल्फी विद डॉटर अभियान शुरू हुआ। आज यह अभियान पूरे देश में फैला हुआ है। सेल्फी विद डॉटर अभियान से बेटियों के प्रति अभिभावकों का जो स्रेह जागा है वो किसी से छिपा नहीं है। प्रधानमंत्री ने सुनील जागलान से सेल्फी विद डॉटर को लेकर मन की बात की तो सुनील जागलान ने भी उत्साहित होकर अभियान को क्रांतिकारी कदम बताया।

    यह भी पढ़ें:– खन्ना पुलिस ने जबरन वसूली के आरोप 7 दबोचे

    ‘सेल्फी विद डॉटर’ विश्व के 80 से ज्यादा देशों में पहुंचा

    सुनील जागलान ने कहा कि उनकी दोनों बेटियां भी आपकी प्रशंसक हैं। दोनों ने अपने क्लासमेट्स से थैंक्यू प्रधानमंत्री के लेटर भी लिखवाए। इससे पहले सुनील जागलान गत 26 अप्रैल से देश की राजधानी दिल्ली में चल रहे कार्यक्रमों में शामिल हो चुके हैं। इस कार्यक्रम का समापन समारोह रविवार को चंडीगढ़ स्थित राजभवन में आयोजित किया गया। सुनील जागलान ने कहा कि यह पूरे हरियाणा के लिए गर्व की बात है कि बीबीपुर से शुरू हुआ अभियान आज न केवल विश्व के 80 से ज्यादा देशों में पहुंच चुका है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर्वाधिक चार बार मन की बात कार्यक्रम में भी इसका जिक्र कर चुके हैं।

    जागलान के अनुसार 9 जून 2015 को सेल्फी विद डॉटर अभियान शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले 28 जून 2015 को मन की बात कार्यक्रम में जिक्र किया। (Jind News) इसके बाद प्रधानमंत्री ने चार बार मन की बात कार्यक्रम में इस अभियान को प्रचारित किया।

    अब तक किए सैकड़ों अभियान शुरू

    उल्लेखनीय है कि सुनील जागलान ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए बेटी बचाओ से लेकर सेल्फी विद डॉटर, बेटियों के नाम नेमप्लेट, पीरियड चार्ट, लाडो पंचायत, लाडो गो आॅनलाइन, लड़कियों की शादी की उम्र 21, विमेन हैप्पीनेस चार्ट, फर्स्ट ऐड किट फॉर विमेन इत्यादि सैकड़ों अभियान शुरू किए हैं, जो देश विदेशों में प्रशंसा पाने के अलावा देश भर में लोगों द्वारा बहुत पंसद किए जा रहे हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here