हमसे जुड़े

Follow us

11.8 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    Chandigarh: खेहरा ने मंत्री पर रिश्तेदारों को नौकरी देने का आरोप लगाया, बर्खास्त करने की मांग की

    Chandigarh

    Chandigarh (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस विधायक Sukhpal Singh Khehra ने सोमवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक पर अपने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए पुत्र समेत तीन रिश्तेदारों को नौकरी देने का आरोप लगाया और राज्यपाल से मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। खेहरा ने यहां जारी बयान में कहा कि उन्होंने राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को मंत्री के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा है। भोलथ विधायक ने आरोप लगाया कि श्री कटारूचक ने अपने पुत्र रॉबिन सिंह को अपना टेलीफोन अटेंडेंट, करीबी रिश्तेदार विकास देवियाल को अपना विशेष सहायक और अपने एक राजनीतिक करीबी को अपने रसोइये के रूप में नियुक्त किया।

    क्या है मामला | MLA Sukhpal Singh Khehra

    खेहरा ने आरोप लगाया है कि विकास कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) का निवासी है पर उसका पता पठानकोट में मंत्री के पैतृक पते को बताया गया। इस तरह मंत्री ने अपने पद का दुरुपयोग किया है जो मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के अपनी पार्टी के चुने जनप्रतिनिधियों को उन निदेर्शों का भी उल्लंघन है कि रिश्तेदारों को अपने निजी स्टाफ के तौर पर नियुक्त न किया जाए। खेहरा ने आरोप लगाया हे कि मंत्री का यह कार्य हितों के टकराव नियम का भी उल्लंघन है चूंकि उन्होंने अपने पद का लाभ उठाकर अपने रिश्तेदारों को सरकारी खजाने से लाभ दिलाने की कोशिश की है। उन्होंने यह भी मांग की है कि आम आदमी पार्टी सरकार मार्च 2022 से अपने मंत्रियों व विधायकों के नियुक्त निजी स्टाफ पर एक श्वेतपत्र जारी करे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here