हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा Hisar जिले के...

    Hisar जिले के गांव में कुल्हाड़ी से काटकर दंपति की हत्या

    Ghaziabad

    हिसार। सच कहूं /श्याम सुन्दर सरदाना
    Hisar के अग्रोहा के कन्नो गांव में डबल मर्डर हो गया। पति और पत्नी को कुल्हाड़ी से काट दिया। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर हिसार पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए। घटना के बाद से तनाव बना हुआ है। मृतका रेणू की दूसरी शादी गांव के ही रामचंद्र के साथ हुई थी।

    क्या है मामला

    मंगलवार शाम उस समय दहल उठा जब कुछ लोगों ने एक दंपती को खेत में दौड़ाकर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या इतनी बेरहमी से की गई है कि सुनने वाले की रूह कांप जाये। इस डबल मर्डर की जो वजह सामने आ रही है वो और हैरान करने वाली है। जानकारी अनुसार गांव कन्नोह में रेणु की शादी जसबीर के साथ हुई थी। शादी के बाद रेणु के दो बच्चे भी हुए। इसके बाद रेणु का अपने पति जसबीर के साथ मनमुटाव हो गया। रेणु ने अपने घर के सामने ही रहने वाले रामचंद्र से प्यार हो गया। तब उसने जसबीर से तलाक लेकर रामचंद्र से शादी कर ली। दोनों खेत में ही घर बनाकर रहने लगे।

    आज जब वे गांव में शाम करीब साढ़े सात बजे गुजर रहे थे तो एक पिकअप गाड़ी में सवार चार लोगों ने उनके बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक से नीचे गिर गए। हमलावरों ने पहले रेणु को कुल्हाड़ी से काटा। इसके बाद उन्होंने मौके पर ही रामचंद्र की हत्या कर दी। घटना के बाद से चारों आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हिसार पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here