हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा ट्रक ने बोलेर...

    ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, दो की मौत, एक की 2 साल पहले ही हुई थी शादी

    Road Accident
    Morena News: चलती बस के निकल गए पहिये, चालक की मौत

    नारनौल (सच कहूँ न्यूज)। शहर के नेशनल हाइवे पर नांगल चौधरी गौशाला के पास एक ट्रक और कैंम्पर गाड़ी की टक्कर में मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई। (Road Accident) हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं हादसे में मरे दोनों युवकों का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव उनके परिजनों को सौप दिए हैं। घटना के बाद से ट्रक ड्राइवर फरार है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें:– चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त एक बुजुर्ग महिला फिसली, देखें महिला कांस्टेबल की बहादुरी

    घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए कालबा निवासी अरविंद पुत्र राम कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग 1 बजे बिजेंद्र पुत्र शेर सिंह निवासी कालबा व अमनदीप पुत्र अजमेर सिंह निवासी सारंगपुर जिला चरखीदादरी अपने दोस्त की बोलेरो कैम्पर में सवार होकर कोटपुतली से नांगल चौधरी आ रहे थे। (Road Accident) जब हम नेशनल हाइवे 148-बी पर नांगल चौधरी बाबा मुकुंदास गऊशाला के मुख्य गेट के सामने बने सर्विस रोड पर से निकल रहे थे तो पीछे से एक ट्रक चालक ने जोर से टक्कर मार दी, जिससे उसमें लदी लकड़ियां कैंपर के ऊपर गिर गई और गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कालबा निवासी 24 वर्षीय बिजेंद्र और अमनदीप चरखीदादरी की मौके पर ही मौत हो गई।

    दो वर्ष पहले ही हुई थी अमनदीप की शादी | (Road Accident)

    मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मृतक चरखीदादरी के 25 वर्षीय अमनदीप की शादी 2 साल पहले ही हुई थी। घटना के बाद से ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलावस्था में एक गंभीर को अस्पताल में पहुंचाया और शवों का शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here