हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान धानमंडी में प...

    धानमंडी में पक्की आढ़त के व्यापारी पर लाठी एंव डंडे से हमला

    हमले के विरोध में रोष व्यक्त करते व्यापारी

    गोलूवाला। धानमंडी में शनिवार दोपहर तीन नामजद व चार अन्य युवकों ने एक (Goluwala News) पक्की आढ़त के व्यापारी पर लाठी एवं डन्ड़ो से हमला कर दिया। आरोपी शुक्रवार शाम को व्यापारी से बारदाना लेने आए थे इसी दौरान आपसी कहासुनी की रंजिश को लेकर उन्होंने आज व्यापारी पर हमला कर दिया। पर्चा ब्यान पर दर्ज हुए मुकदमे में गोलूवाला निवादान के वार्ड न 12 निवासी व्यापारी मुकेश पुत्र कृष्णचन्द्र शर्मा ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे आरोपी सूरज, कमल व सन्नी उसकी दुकान पर बारदाना लेने आए थे। उसके ताऊ ओमप्रकाश ने उन्हें बारदाना दे दिया। जिसे लेकर वो चले गए।

    यह भी पढ़ें:– Pakistan: खालिस्तान आतंकी परमजीत सिंह पंजवड़ को दिन दहाड़े गोलियों से भूना

    आज शनिवार दोपहर साढ़े बारह बजे सूरज, कमल, सन्नी व चार अन्य युवक लाठियां (Goluwala News) लेकर पहले से ही घात लगाकर खड़े सभी युवकों ने व्यापारी पर एकदम से हमला बोल दिया व उसकी जेब से पांच हजार रुपए व सोने की चेन लेकर फरार हो गये। इधर व्यापारी पर हुए हमले की सूचना मिलते ही अन्य व्यापारीयों में रोष फैल गया। जिसके चलते व्यापारीयों ने जिन्सों की बोली बीच में बंद कर दी व धानमंडी में आढ़त की दुकानें बंद हो गई। सभी व्यापारी स्थानीय व्यापार मडंल कार्यालय में इक्कठे हो गये व आरोपीयों की गिरफ्तारी तक मण्डी बंद की घोषणा कर दी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here