हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More

    अमेरिका के मॉल में चली अंधाधुंध गोलियां, 9 लोगों की मौत, शूटर ढेर

    Firing-In-America
    अमेरिका में हुई गोलीबारी

    वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका में टेक्सास के एलन में एक शॉपिंग मॉल में (Firing In America) शनिवार को हुई गोलीबारी में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गये। सीबीएस न्यूज ने एलन अग्निशमन विभाग के हवाले से यह जानकारी दी। एलन पुलिस विभाग ने शनिवार को ट्विटर पर कहा कि एलन प्रीमियम आउटलेट्स पर हुई गोलीबारी में नौ लोग घायल हो गए।

    पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को मार गिराया। सीबीएस ने बाद में शनिवार को एलन अग्निशमन विभाग का हवाला देते हुए बताया कि गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर सात लोग मृत पाए गए। नौ घायलों को अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन बाद में अस्पताल में दो लोगों की मौत हो गई। अग्निशमन विभाग ने बताया कि घायलों में से तीन की हालत गंभीर है, जबकि चार की हालत स्थिर है।

    अमेरिका में क्यों होती है गोलीबारी | Firing In America

    अमेरिका में जब भी इस तरह की घटनाएं होती हैं, एक विवादित मुद्दा फिर चर्चा में आ जाता है। यह है अमेरिका में बंदूकों की खुलेआम बिक्री। इस मुद्दे पर सीएनएन की एक रिपोर्ट बताती है कि क्यों अमेरिका में बंदूक खरीदना कोई मुश्किल काम नहीं है। यहां सैकड़ों की तादाद में स्टोर खुले हुए हैं जहां बंदूकें बेची जाती हैं। इनमें वॉलमार्ट जैसे बड़े शॉपिंग आउटलेट से लेकर छोटी-छोटी दुकानें भी शामिल हैं। यह सुनने में कुछ अजीब जरूर लग सकता है लेकिन पूरे अमेरिका में हर हफ़्ते के अंत में बंदूकों की प्रदर्शनी लगती है।

    अमेरिका में कैसे मिलता है लाइसेंस | Firing in America

    अमेरिका में आम लोग भी नियमित रूप से अपने पड़ोस से या परिवार के सदस्यों से बंदूकें खरीदते हैं। हथियारों के इस खुले लेन-देन में कोई जांच-पड़ताल नहीं होती। जांच केवल दुकान से बंदूक खरीदने पर ही होती है। दुकान में खरीदार की पृष्ठभूमि के बारे में पूछा जाता है। इस दौरान उन्हें बस एक फॉर्म भरना होता है। इसमें खरीदार को अपना नाम, पता, जन्मतिथि और नागरिकता की जानकारी देनी होती है। हर अमेरिकी नागरिक का एक सामाजिक सुरक्षा नंबर होता है। फॉर्म में इसे ह्यविकल्पह्ण के तौर रखा गया है। यानी आप इसे भरें या ना भरें आपकी मर्ज़ी।

    फॉर्म में कुछ सवालों के जवाब भी लिखने होते हैं जो कुछ इस तरह होते हैं… | Firing 

    • क्या आपको कभी किसी बड़े अपराध में सजा मिली है?
    • क्या आपको घरेलू हिंसा के अपराध में सजा मिली है?
    • क्या आप कानून का पालन न करने वाले व्यक्ति हैं?
    • क्या आपको गांजा, उत्तेजक पदार्थ, नशीली दवाओं या नशा करने वाले अन्य पदार्थों की लत है?
    • क्या आप कानूनी रूप से भगोड़े हैं?
    • क्या आप कभी पागलखाने में रहे हैं?

    अमेरिका में फिर खून की होली, एक बच्चे सहित 6 लोगों की मौत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here