हमसे जुड़े

Follow us

32.1 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home देश गांव मन्नामाज...

    गांव मन्नामाजरा में चली दनादन गोलियां, चार घायल

    Kairana:
    गांव मन्नामाजरा में चली दनादन गोलियां

    Kairana। मन्नामाजरा गांव में विवादित भूमि पर निर्माण को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट व फायरिंग हो गई, जिसमें दो सगे भाइयों समेत चार लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना पर एसपी अभिषेक झा कई थानों की पुलिस व पीएसी बल के साथ गांव में पहुंचे तथा हालात पर काबू पाया। घायलों को उपचार हेतु कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

    सोमवार देर शाम क्षेत्र के गांव मन्नामाजरा में विवादित भूमि पर निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो बाद में खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों व असलहों से लैस होकर आमने-सामने आ गए, जिनमें जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। इस दौरान एक पक्ष के परवेज व मुनव्वर गोली लगने से घायल हो गए। दोनों सगे भाई बताए गए है। वही, दूसरे पक्ष के भी दो लोग घायल हुए है, घायल हुए दोनों व्यक्ति प्राइवेट गार्ड बताए जा रहे है। दो पक्षों के बीच संघर्ष की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

    एसपी अभिषेक झा व अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह आनन-फानन में जनपद के कई थानों की पुलिस व पीएसी बल के साथ गांव में पहुंचे तथा हालात पर नियंत्रण किया। पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां उन्हें गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। घटना से गांव में तनाव व्याप्त है। एतिहातन गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कैराना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह, झिंझाना थानाध्यक्ष अनिल कपरवान एवं कोतवाली शामली प्रभारी निरीक्षक नेमचंद भारी पुलिस बल के साथ देर रात्रि तक घटनास्थल पर डटे रहे। उधर, एसपी शामली अभिषेक झा ने बताया कि विवादित भूमि पर निर्माण को लेकर दो पक्षों में गोली चली है, जिसमें एक पक्ष के दो सगे भाइयों को गोली लगी है। पुलिस कस्टडी में उनका उपचार कराया जा रहा है। दूसरे पक्ष की ओर से भी दो गार्ड भी घायल हुए हैं, जिनके हथियार पुलिस कस्टडी में लेकर उनका भी उपचार कराया जा रहा है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here