हमसे जुड़े

Follow us

11.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home सरसा मिड-डे-मील कु...

    मिड-डे-मील कुकों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आई मई

    Midday Meal Scheme
    मिड-डे-मील में खाना पकाने वाले कुक व खाना खाते छात्र।

    पहले सप्ताह में मार्च तक का रूका वेतन पहुंचा तो अब अप्रैल का भी मिला मानदेय

    • कुकों के खातों में डाली 1.26 करोड़ से अधिक की राशि

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए दोपहर का भोजन मिड-डे-मील (Midday Meal) पकाने वाली कुकों के लिए मई का महीना खुशियों की सौगात लेकर आया है। इस महीने के पहले सप्ताह में जहां विभाग ने कुक की मार्च तक का बकाया मानदेय उनके खातों में डाल दिया था। वहीं दूसरे सप्ताह में अब अपै्रल तक का मानदेय भी कुकों के खातों में भेज दिया गया है। जिले के सात ब्लॉकों में कार्यरत 1927 कुकों के खातों में अप्रैल तक का एक करोड़ 26 लाख 17 हजार 736 रुपए का बजट जारी किया गया है।

    यह भी पढ़ें:– पंजाब पुलिस के कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली

    इनमें प्राइमरी विंग में कार्यरत कुक का 78 लाख 22 हजार 850 रुपए तथा अपर प्राइमरी विंग में कार्यरत कुक के लिए 47 लाख 94 हजार 880 रुपए की राशि जारी की गई है। बता दें कि मई महीने के पहले सप्ताह में ही कुकों के खातों में मार्च (March) तक के 3 करोड़ 16 लाख 27 हजार 590 रुपए की राशि डाली गई थी और अब अपै्रल तक का मानदेय जारी कर दिया है। कुक को एक साथ कई महीनों की सैलरी मिलने से उनमें खुशी देखी जा रही है।

    मिड-डे-मील के नोडल अधिकारी संजय मोंगा ने बताया कि नाथूसरी चोपटा (Nathusari Chopta) ब्लॉक में 17 लाख 96 हजार 432 रुपए का बजट जारी किया गया है। जिनमें प्राइमरी कुक के लिए 11 लाख 6 हजार 3 रुपए व अपर प्राइमरी कुक के लिए 69 हजार 429 रुपए जारी किए गए हैं। इसी प्रकार सरसा-2 के लिए 25 लाख 42 हजार 999 रुपए जारी किए गए हैं, इनमें प्राइमरी के 17 लाख 5 हजार 910 रुपए व अपर प्राइमरी के लिए 8 लाख 37 हजार 89 रुपए की राशि डाली गई है। ओढां में 13 लाख 3 हजार 170 रुपए का बजट डाला गया है। इनमें 7 लाख 50 हजार 866 प्राइमरी व 5 लाख 52 हजार 304 अपर प्राइमरी के लिए जारी हुआ है। रानियां में 18 लाख 14 हजार 709 रुपए जारी किए गए है।

    इनमें 11 लाख 37 हजार 721 रुपए प्राइमरी व 6 लाख 76 हजार 988 रुपए अपर प्राइमरी कुकों के खातों में डाला गया है। डबवाली ब्लॉक में 21 लाख 42 हजार 354 रुपए की राशि डाली गई है। इनमें प्राइमरी में 13 लाख 9 हजार 704 रुपए व अपर प्राइमरी में 8 लाख 32 हजार 650 रुपए जारी किया गया है। ऐलनाबाद (Ellenabad) खंड में 14 लाख 40 हजार 145 रुपए का बजट डाला गया है। इनमें 8 लाख 98 हजार 339 रुपए प्राइमरी व 5 लाख 41 हजार 806 रुपए अपर प्राइमरी कुकों के लिए राशि जारी की गई है। बड़ागुढां ब्लॉक में 15 लाख 77 हजार 927 रुपए की राशि जारी की गई है। जिनमें 9 लाख 14 हजार 313 रुपए प्राइमरी व 6 लाख 63 हजार 614 रुपए अपर प्राइमरी के लिए जारी किया गया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here