हमसे जुड़े

Follow us

21.7 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More

    Mandi Dabwali के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल की बड़ी घोषणा | CM Manohar Lal

    CM Manohar Lal
    मंडी डबवाली के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल बड़ी घोषणा करते हुए।
    • 6.8 एकड़ की जमीन को मंडी को देने की घोषणा
    • डबवाली को पुलिस जिला बनाने की घोषणा
    • नशे के खिलाफ लड़ाई में सहायक होगा पुलिस जिला- CM Manohar Lal

    डबवाली। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (CM Manohar Lal) जनसंवाद कार्यक्रम के तहत सरसा जिला में 3 दिवसीय दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री ने रविवार को डबवाली के लिए बड़ी घोषणा की। सीएम ने डबवाली को पुलिस जिला बनाने की घोषणा की। यह सुनते ही वहां पर उपस्थित लोग खुशी से झूम उठे। वहीं पहले दिन गांव बडागुढ़ा के बीडीपीओ कार्यालय में जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हुए शिकायतें सुनीं। लोगों ने शिकायतों के जरिए अधिकारियों को घेरे रखा। सीएम ने हर एक शिकायत पर संबंधित विभाग के अधिकारी से मौके पर ही जवाब तलबी की। मुख्यमंत्री जब लोगों से आयुष्मान भारत कार्ड के बारे में फीडबैक ले रहे थे तो एक व्यक्ति ने खड़े होकर कहा कि उसका कार्ड तो बना हुआ है, लेकिन निजी अस्पताल ने फिर भी उससे 10 हजार रुपये ले लिए।

    मेहरबान, एक के बाद एक बड़ी घोषणाओं का कर दिया ऐलान

    स्कूलों में नहीं रहने दी जाएगी अध्यापकों की कमी | CM Manohar Lal

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अध्यापकों की कमी को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। जिन स्कूलों में अध्यापकों की कमी है, उन्हें आगामी तीन माह में पूरा कर दिया जाएगा। गांव खैरेकां के राजकीय उच्च विद्यालय को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अपग्रेड करने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 9वीं व 10वीं में विद्यार्थियों की बढ़ोतरी के साथ ही इस स्कूल को अपग्रेड किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव में 24 घंटे बिजली सप्लाई की जा रही है। जहां लाइन की दिक्कत है, उसे दुरुस्त करवाया जाएगा। किसानों को पर्याप्त मात्रा में बिजली आपूर्ति हो रही है, जिन गांवों में शेड्यूल के अनुसार बिजली सप्लाई नहीं हो रही है, वहां शेड्यूल बना कर बिजली आपूर्ति की जाएगी ताकि किसान की फसल सिंचाई के बिना न रह पाए।

    खैरेकां के 171 लोगों ने आयुष्मान योजना का उठाया लाभ | CM Manohar Lal

    मुख्यमंत्री ने आयुष्मान योजना को गरीबों के लिए वरदान व कारगर बताते हुए कहा कि इस योजना का लाभ गरीबों को मिल रहा है। गरीबों को 5 लाख रुपए तक का निशुल्क स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है। इस योजना के तहत गांव खैरेकां के 171 लोगों ने अपना उपचार करवा कर लाभ उठाया है। लोगों को 24 लाख 40 हजार रुपए का उपचार मुफ्त किया गया है।

    पीपीपी के तहत बनाए जा रहे राशन कार्ड | CM Manohar Lal

    मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार पहचान पत्र के साथ राशन कार्ड को जोड़ा गया है, जिन परिवारों ने अभी तक परिवार पहचान पत्र नहीं बनवाए हैं, वे इसे अवश्य बनवाएं। जनसंवाद कार्यक्रम में दो महिलाओं ने परिवार पहचान पत्र न बनने की बात रखी, इस पर मुख्यमंत्री ने उपायुक्त व एसडीएम को निर्देश दिए कि तीन दिनों में परिवार पहचान पत्र बनाने की कार्यवाही पूर्ण करके इस योजनाओं का लाभ दिलवाया जाए। उन्होंने बताया कि पहले गांव खैरेकां में 340 राशन कार्ड थे, जो राशन ले रहे थे, अब नई व्यवस्था के तहत हमारी सरकार ने 628 राशन कार्ड धारक योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

    खैरेकां में वाटर वर्क्स के कार्य में तेजी लाकर जल्द किया जाएगा पूरा

    मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गांव खैरेकां में सवा दो करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे वॉटर वर्क्स के काम में तेजी लाकर इसे जल्द पूरा करवाया जाएगा। इसके अलावा गांव के खेतों में सिंचाई के लिए अबूतगढ डिस्ट्रीब्यूटरी व सुखचैन डिस्ट्रीब्यूटरी पर रिमॉडलिंग का काम करवाया गया है, जिससे किसानों को पर्याप्त मात्रा में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो रही है। उन्होंने किसानों से अपील की कि गांव खैरेकां का भूमि जल स्तर गिर रहा है, इसलिए किसान पानी की बचत करें और सूक्ष्म सिंचाई परियोजना को अपना कर खेती करें। किसान बरसात के समय में अपने बोरवेल के माध्यम से पानी को रिचार्ज भी कर सकते हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here