हमसे जुड़े

Follow us

26.1 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अज्ञात बाइक क...

    अज्ञात बाइक की टक्कर से युवती बुरी तरह से घायल, हालत गंभीर

    Sonipat News
    सांकेतिक फोटो

    बाइक चालक मौके से फरार

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय मलोट रोड़ पर गत सांय किसी अज्ञात बाईक की टक्कर से एक युवती बुरी तरह से घायल (Injured) हो गई। जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां डॉक्टरों के अनुसार लड़की के सिर में गहरी चोट है। इधर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस टक्कर मारने वाले बाईक चालक की तलाश कर रही है।

    यह भी पढ़ें:– पैसों के विवाद में दो भाईयों से बुरी तरह मारपीट, हालत गंभीर

    इस बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला सीडफार्म निवासी करीब 20 वर्षीय पूनम पुत्री सुभाष मलोट रोड़ (Malout Road) बाईपास के नजदीक किसी शोरुम में नौकरी करती है। गत सांय वह अपनी ड्यूटी समाप्त कर शोरुम से घर वापिस आ रही थी कि जैसे ही मलोट रोड़ पर आई तो पीछे से आए किसी अज्ञात बाईक चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर कर बुरी तरह से घायल हो गई। घटना के बाद बाईक चालक मौके से फरार हो गया जबकि आसपास के लोगों ने उसके परिजनों को सूचित करते हुए उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डॉक्टरों के अनुसार उसके सिर में अंदरुनी चोटें अधिक होने की संभावना है।

    इधर घटना का पता चलते ही थाना नंबर एक की पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर उक्त बाईक चालक की तलाश शुरु कर दी है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here