हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More

    Haryana Weather : 18 मई तक बदला-बदला रहेगा मौसम, जून के प्रथम सप्ताह में केरल पहुंचेगा मॉनसून

    Haryana Weather
    भारत देश में 70 फीसदी कृषि मॉनसून पर आधारित होती है।

    इस बार देशभर में सामान्य होगी बारिश | Haryana Weather

    हिसार, (संदीप सिंहमार)। वर्तमान में चाहे जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश Haryana Weather को छोड़कर संपूर्ण उत्तर भारत, मध्य भारत व दक्षिण भारत गर्मी से परेशान हो, लेकिन इस बार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की बारिश सामान्य होगी। मॉनसून के पहुंचने में थोड़ी देरी जरूर हो सकती है। भारत मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार इस बार दक्षिण पश्चिम-मॉनसून जून के प्रथम सप्ताह में केरल में प्रवेश करेगा। इसके बाद कर्नाटक से होते हुए पूर्व व पश्चिम की तरफ मॉनसून मूव करेगा। वर्तमान में चल रहे साइक्लोन का भी मॉनसून पर असर पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें:– Punjab Weather Update: तीन दिन बारिश के आसार, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

    इस वक्त वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर दिखाई दे रहा है। आईएमडी के मौसम पूवार्नुमान के अनुसार यदि मॉनसून समय पर प्रवेश कर जाता है व बारिश सामान्य रहती है तो देश की अर्थव्यवस्था में काफी सुधार दिखाई देगा। भारत देश में 70 फीसदी कृषि मॉनसून पर आधारित होती है। यदि मॉनसून अच्छा होगा तो फसल भी अच्छी होगी। फसल अच्छी होने से किसान खुशहाल होंगे। देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा।

    धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश | Haryana Weather

    मंगलवार को हरियाणा में दिन में तेज आंधी व बाद में हल्की बूंदाबांदी का असर दिखाई दिया। लेकिन इससे पहले सूरज ने भी अपने तीखे तेवर दिखाए। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को करीब 7 घंटे तक सूरज चमकता रहा। इस दौरान हिसार के अधिकतम तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। हिसार में दिन का अधिकतम तापमान 42. 2 डिग्री सेल्सियस रहा। रात का तापमान भी बढ़कर 25.2 डिग्री पर पहुंच गया। इसी वजह से दिन को सुकून व रात को चैन नहीं मिल पा रहा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ.मदन लाल खीचड़ के अनुसार 18 मई तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here