हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Road Accident:- आपातकाल सेवा एंबुलेंस आगे जा रहे ट्रेलर में टकराई

    Ambulance
    दुर्घटना में एंबुलेंस का आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया।

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। नई मंडी घड़साना थाना क्षेत्र में कूपली चौराहे पर आज बड़े तड़के आपातकाल सेवा की एंबुलेंस आगे जा रहे एक ट्रक ट्रेलर में पीछे से टकरा गई। एंबुलेंस का चालक अवतारसिंह निवासी गोविंदसर बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे नई मंडी घड़साना के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद बीकानेर रैफर कर दिया गया। दुर्घटना में एंबुलेंस का आगे का हिस्सा लगभग पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। एंबुलेंस के चालक के साथ उसका सहायक भी था, जो कुछ देर पहले मीना पेट्रोल पंप पर एंबुलेंस में तेल भरवाने के दौरान वही उतरकर कहीं चला गया।

    यह भी पढ़ें:– टीवी की बजाय अब चलती-फिरती स्क्रीन जेब में लेकर घूमते हैं क्रिकेट के दीवाने

    इसके बाद चालक अवतारसिंह अकेले एंबुलेंस को लेकर नई मंडी घड़साना की ओर आ रहा था। तड़के लगभग 2:15 बजे एंबुलेंस आगे जा रहे ट्रक ट्रेलर से टकरा गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक अवतारसिंह और उसका सहायक कल रात को एक मरीज श्रीगंगानगर छोड़ने आए थे। वापिस नई मंडी घड़साना पहुंचने पर वह एंबुलेंस को मीना पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए ले गए थे। वहां से नई मंडी घड़साना आते हुए यह भीषण दुर्घटना हो गई।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here