हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home कारोबार Pulses Price:...

    Pulses Price: दाल में फिर लगी ‘आग’, जानिये दालों की कीमत

    Pulses Price
    दाल में फिर लगी ‘आग’, जानिये दालों की कीमत

    दालों में 850 रुपये तक महंगी

    Pulses Price Hike: विदेशी बाजारों में भारी गिरावट के बावजूद स्थानीय (Pulses Price) स्तर मांग रहने से बीते सप्ताह दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में मिलाजुला रुख रहा वहीं जबरदस्त उठाव होने से दालें 850 रुपये प्रति क्विंटल तक महंगी हो गई। तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम आॅयल का जून वायदा सप्ताहांत पर 93 रिंगिट गिरकर 3730 रिंगिट प्रति टन पर आ गया। इसी तरह जून का अमेरिकी सोया तेल वायदा 3.85 सेंट की गिरावट लेकर 47.88 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

    सप्ताहांत पर सरसों तेल 220 रुपये और सोया रिफाइंड (Pulses Price) 439 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता रहा जबकि वनस्पति तेल में 67 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही। वहीं, मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल और पाम आॅयल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और वह पिछले स्तर पर टिके रहे। सप्ताहांत पर सरसों तेल 12454 रुपये प्रति क्विंटल, मूंगफली तेल 20512 रुपये प्रति क्विंटल, सूरजमुखी तेल 15385 रुपये प्रति क्विंटल, सोया रिफाइंड 12820 रुपये प्रति क्विंटल, पाम आॅयल 9333 रुपये प्रति क्विंटल और वनस्पति तेल 11133 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।

    जानें दालों के रेट | Pulses Price

    दाल-दलहन : बीते सप्ताह दाल-दलहन के बाजार में जबरदस्त तेजी रही। सप्ताहांत पर चना 75 रुपये, दाल चना 75 रुपये, मसूर दाल 50 रुपये, मूंग दाल 300 रुपये, उड़द दाल 150 रुपये और अरहर दाल 850 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गई। सप्ताहांत पर चना 4775-4875, दाल चना 5775-5875, मसूर काली 7300-7400, मूंग दाल 9500-9600, उड़द दाल 11000-11100, अरहर दाल 10500-11500 रुपये प्रति क्विंटल रहे।

    अनाज : अनाज मंडी में मिलाजुला रुख रहा। सप्ताहांत पर गेहूं 50 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गया जबकि चावल 100 रुपये प्रति क्विंटल उतर गया। Dal Rate

    इस दौरान (भाव प्रति क्विंटल) गेहूं दड़ा 2550-2650 रुपये और चावल 2900-3000 रुपये प्रति क्विंटल रहा। चीनी-गुड़ : बीते सप्ताह मीठे के बाजार में गिरावट रही। इस दौरान चीनी 50 रुपये और गुड़ के भाव 50 रुपये प्रति क्विंटल गिर गए। सप्ताहांत पर चीनी एस 3590-3690, चीनी एम. 3700-3800, मिल डिलीवरी 3470-3570 और गुड़ 3600-3700 रुपये प्रति क्विंटल बोले गये।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here