हमसे जुड़े

Follow us

15.6 C
Chandigarh
Sunday, February 1, 2026
More
    Home देश Haryana-Punja...

    Haryana-Punjab Weather Today: हरियाणा-पंजाब वालो सुनो ध्यान से-मौसम विभाग ने दी बड़ी जानकारी

    Himachal Weather
    Himachal Weather:हिमाचल में मानसून फिर दिखा सकता है रौद्र रूप, तीन अगस्त तक अलर्ट

    हिसार संदीप सिंहमार।
    Weather News Today: जम्मू- कश्मीर व हिमाचल को छोड़कर संपूर्ण उत्तर भारत इन (Haryana-Punjab Weather Today) दिनों लू के थपेड़ों की चपेट में है। हरियाणा ,पंजाब, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश पर मध्य भारत में पारा 40 से पार ही ठहरा हुआ है। बढ़ते अधिकतम तापमान की वजह से लू के सितम से आमजन ही नहीं बल्कि पशु पक्षी भी परेशान है। सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान, दक्षिणी हरियाणा दक्षिण उत्तर प्रदेश व गंगीय पश्चिम बंगाल में भी लू चलेंगी। इन सभी जगहों पर पारा 1 से 2 डिग्री तक बढ़ सकता है।

    24 या 25 को तेज बारिश का अलर्ट | Haryana-Punjab Weather Today

    भारत मौसम विभाग के अनुसार इसके तुरंत बाद 23 मई को मौसम अचानक परिवर्तनशील होगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण राजस्थान के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। वहीं 24 से 27 तक दिल्ली एनसीआर में तेज बारिश की भी संभावना है। जिसका असर साथ लगते हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में भी देखने को मिलेगा। इसके साथ साथ उत्तर पश्चिमी राज्यों असम और मेघालय में अगले 3 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी। इसके अलावा नागालैंड मणिपुर मिजोरम और त्रिपुरा में 24 या 25 को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी भारत के हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। गंगीय पश्चिम बंगाल में तो 23 व 24 को 50 से 60 किलोमीटर की गति से हवा के साथ बारिश की संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मीर व हिमाचल में भी 23 को बारिश होगी।

    28 मई तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर | Haryana-Punjab Weather Today

    पश्चिमिविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 22 मई से मौसम में एक बार फिर से बदलाव आने तथा पश्चिमीविक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से 23 मई रात्रि व 24 मई को राज्य के उत्तर-पश्चिमी व दक्षिणी क्षेत्रों में गरज-चमक तथा हवायों के साथ हल्की बारिश की संभावना है परंतु 25 मई से एक ओर पश्चिमीविक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। जिससे 26 मई से 28 मई को भी राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में बादलवाई तथा हवायों व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

    डॉ मदन खीचड़
    विभागाध्यक्ष
    कृषि मौसम विज्ञान विभाग
    चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here