हमसे जुड़े

Follow us

15.8 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home कृषि PM Kisan 14th...

    PM Kisan 14th Kist Date: पीएम किसान निधि योजना, 14वीं किस्त, देखो कब मिलेगा पैसा

    PM Kisan Yojana
    PM Kisan Scheme पीएम किसान 15वीं किस्त,

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश के किसानों के लिए बड़ी खबर (PM Kisan 14th Kist Date) सामने निकल कर आ रही है। जानकारी के अनुसार, भारत के किसानों को पीएम किसान निधि योजना की 14वीं किस्त का इंतजार है। केन्द्र सरकार ने 13वीं किस्त इसी वर्ष 27 फरवरी को जारी किया था। इस योजना के अनुसार वर्ष में तीन बार किसानों के खातों में सीधे दो-दो हजार रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केन्द्रीय कृषि मंत्रालय के द्वारा जून और जुलाई के बीच में यह राशि जारी कर सकता है। किसानों को इससे पहले अपने खाते का ईकेवायसी की प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। PM Kisan Yojana

    आपको बता दें कि किसान आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर प्रधानमंत्री किसान (PM Kisan 14th Kist Date) निधि की स्थिति की जांच कर सकते है। साथ ही ई-केवाईसी की प्रक्रिया को भी समय पर पूरा कर लेना चाहिए। गौरतलब हैं कि आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जल्द ही पीएम किसान लाभार्थी सूची गांवों के हिसार से जारी कर दिया जाएगा। PM Kisan Yojana

    जानकारी के अनुसार जिन किसानों ने इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है वे अपना नाम और प्रधानमंत्री किसान योजना 2023 किश्त की स्थिति आॅनलाइन देख सकते हैं। आपको बता दें कि 14वीं किस्त सूची को समय-समय पर अपडेट किया जाएगा। इसमें कई नए लाभार्थियों को जोड़ा गया है। इस योजना में कुछ लोगों के नाम हटा दिए गए हैं। पीएम किसान योना के बारे अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नं…155261/1800115526

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here