हमसे जुड़े

Follow us

29.3 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी चोरी की बाइक ...

    चोरी की बाइक सहित शातिर चोर गिरफ्तार, भेजा जेल

    Rampur
    Rampur चोरी की बाइक सहित शातिर चोर गिरफ्तार, भेजा जेल

    पुलिस ने महज कुछ घण्टों में बरामद की बाइक

    सच कहूँ/तारिक़ सिद्दीक़ी

    Rampur मनिहारान कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का महज चंद घण्टों में खुलासा करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल सहित चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।मंगलवार को गांव ढाका देवी निवासी मनोज कुमार पुत्र किशनलाल अपनी बजाज विक्रांता मोटरसाइकिल ईदगाह के पास खड़ी कर किसी काम से चला गया। थोड़ी देर बाद जब मनोज वापस लौटा तो मोटरसाइकिल गायब देख उसके होश फाख्ता हो गए।

    काफी तलाश के बाद भी बाइक न मिलने पर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई। पुलिस तत्काल हरकत में आई और चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। चेकिंग के दौरान पुलिस को एक युवक सलेमपुर रोड पर बाइक को पैदल ही लेकर आता हुआ नजर आया,जो पुलिस टीम को देख भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आस मोहम्मद पुत्र अफसर निवासी गांव चकवाली बताया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here