हमसे जुड़े

Follow us

32.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 10, 2026
More
    Home देश जगमालवाली में...

    जगमालवाली में नाबालिग किशोरी संदिग्ध अवस्था में मृत मिली

    Sirsa News
    सांकेतिक फोटो

    Haryana Crime: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। कालांवाली क्षेत्र के गांव जगमालवाली स्थित एक ईंट भट्ठे पर रहने वाली नाबालिग किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सरसा भिजवाया और जांच शुरू कर दी है। Sirsa News

    जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मडिया निवासी रामवीर अपने परिवार के साथ गांव जगमालवाली स्थित दशमेश ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। रामवीर ने पुलिस को बताया कि 24 फरवरी की शाम उसकी नाबालिग बहन को घरेलू कार्य के लिए भेजा गया था। रात करीब पौने नौ बजे जब वह कमरे में पहुंचा तो बहन चुन्नी के सहारे पाइप से लटकी मिली। नीचे उतारने तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना कालांवाली थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    मृतका के भाई मित्रपाल ने बयान में कहा कि उसकी बहन मानसिक रूप से परेशान रहती थी।वीरवार को नागरिक अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सकों के मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। सूत्रों के अनुसार शरीर पर कुछ चोट के निशान भी पाए गए हैं। आवश्यक सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि फिलहाल परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और लैब जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। Sirsa News