हमसे जुड़े

Follow us

18.4 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home देश किसानों के लि...

    किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी

    MSP System
    मूंग-अरहर और धान समेत 17 फसलों की एमएसपी बढ़ाई गई

    मूंग-अरहर और धान समेत 17 फसलों की एमएसपी बढ़ाई गई

    • ​हर साल 23 फसलों की तय होती है एमएसपी

    नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्र सरकार ने बुधवार को किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी दी। केंद्र सरकार ने मूंग, अरहर, धान, मक्का और उड़द की दाल की एमएसपी (MSP) यानी मिनिमम सपोर्ट प्राइस बढ़ा दिया है। इस ऐलान के बाद किसान अपनी फसल बढ़ी हुई कीमतों पर बेच सकेंगे। मूंग दाल की एमएसपी सबसे ज्यादा बढ़ाई गई है। धान, मक्का, उड़द, अरहर मूंगफली जैसी फसलों की कीमत में भी अच्छी बढ़ोतरी की गई है।

    बता दें कि कृषि लागत और मूल्य आयोग (सीएसीपी) की सिफारिशों के आधार पर सरकार हर साल 23 फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करती है। एमएसपी 23 फसलों पर एमएसपी की सिफारिश जारी करता है। इसमें सात अनाज, पांच दलहन, सात तिलहन और चार कमर्शियल फसलें शामिल हैं। इन 23 फसलों में से 15 खरीफ फसलें हैं और बाकी की रबी की फसलें हैं।

    किस फसल पर कितनी एमएसपी बढ़ी | (MSP)

    • धान सामान्य- 143 रुपये
    • धान ग्रेड ए – 143 रुपये
    • ज्वार हाइब्रिड- 210 रुपये
    • बाजरा- 150 रुपये
    • रागी- 268 रुपये
    • मक्का- 128 रुपये
    • अरहर- 400 रुपये
    • मूंग- 803 रुपये
    • उड़द- 350 रुपये
    • मूंगफली- 527 रुपये
    • सूरजमुखी बीज- 360 रुपये
    • सोयाबीन पीला- 300 रुपये
    • सनफ्लावर सीड- 360 रुपये

    एमएसपी पर ये हैं 23 फसलें | ( Minimum Support Price)

    इन फसलों में 5 दालें मूंग, अरहर, चना, उड़द और मसूर शामिल हैं। जबकि 7 अनाज मक्का, ज्वार, बाजरा, धान, जौ, गेहूं व रागी हैं। इसके अलावा 7 तिलहन सोयाबीन, तिल, कुसुम, मूंगफली, सूरजमुखी, तोरिया-सरसों और नाइजर बीज है। वहीं, 4 कमर्शियल फसलें कपास, खोपरा, गन्ना व कच्चा जूट हैं।

    यह भी पढ़ें:– लूटेरा गिरोह के 8 सदस्य हथियार सहित गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here