हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी अलीपुर में अल...

    अलीपुर में अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत

    Kairana
    Kairana अलीपुर में अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत

    कैराना। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुफ्ती वहाब कासमी का कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित करके फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।
    रविवार को कंडेला मंडल क्षेत्र के गांव अलीपुर में पूर्व प्रधान एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री फरमान अली के आवास पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुफ्ती वहाब कासमी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।

    वहां मौजूद संगठन के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मुफ्त राशन, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास व किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं का लाभ पात्र लोगो के घरों तक पहुँचाने का कार्य किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जीजान से जुट जाने का आह्वान किया है। इस दौरान संगठन के कंडेला मंडल अध्यक्ष फारुख चौधरी, मंडल महामंत्री तालिब चौधरी, शराफत खान आदि कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here