हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी स्नान करते वक...

    स्नान करते वक्त यमुना में डूबा बिहारी मजदूर, तलाश जारी

    Kairana
    Kairana स्नान करते वक्त यमुना में डूबा बिहारी मजदूर, तलाश जारी

    कैराना। साथियों के साथ में स्नान करने आया एक बिहारी युवक यमुना नदी के गहरे पानी में समा गया। युवक हरियाणा के सनौली खुर्द में एक धागा फैक्ट्री में कार्य करता है। कई घण्टे बाद भी यमुना में डूबे युवक का कोई सुराग नही लग सका है।

    बिहार राज्य के जनपद गोपालगंज के मिर्जापुर निवासी रंजीत पुत्र हरिशंकर हरियाणा के सनौली खुर्द में स्थित एक धागा फैक्ट्री में कार्य करता है। रविवार को फैक्ट्री में छुट्टी होने की वजह से वह अपने चार अन्य साथियों के साथ में यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी में स्नान करने के लिए आया था। बताया जा रहा है कि स्नान के दौरान रंजीत यमुना के गहरे पानी में सामने लगा।

    युवक को डूबता देख साथ नहा रहे उसके साथियों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर यमुना ब्रिज पर स्थित कैराना कोतवाली की पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तबतक युवक यमुना के गहरे पानी में समा चुका था। इसके बाद डूबे युवक की तलाश के लिए प्राइवेट गोताखोरों को यमुना नदी में उतारा गया। गोताखोरों ने कई घण्टे तक यमुना नदी में डूबे युवक की तलाश की , लेकिन उसका कोई सुराग नही लग पाया। यमुना ब्रिज चौकी प्रभारी एसआई मनेंद्र सिंह का कहना है कि प्राइवेट गोताखोरों से यमुना में डूबे युवक की तलाश कराई गई है, लेकिन युवक का पता नही चल पाया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here