हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब मलेरिया जागरु...

    मलेरिया जागरुकता संगोष्ठी का आयोजन

    Fazilka News
    गाँव बाजीदपुर में मलेरिया जागरुकता संगोष्ठी में जागरुक करते कर्मचारी।

    सावधानी बरते तो मलेरिया से बचा जा सकता है : सिविल सर्जन

    फाजिल्का (सच कहूँ/रजनीश रवि)। सिविल सर्जन डॉ. सतीश कुमार गोयल व सहायक सिविल सर्जन (Civil Surgeon) डॉ. बबीता के निर्देशानुसार जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. रोहित गोयल, सीएचसी खुई खेड़ा के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास गांधी के नेतृत्व में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आज गाँव बाजीदपुर में मलेरिया जागरुकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। Fazilka News

    इस अवसर पर उपस्थित लोगों को मलेरिया के बारे में शिक्षित करते हुए रविंदर सिंह ने क्षेत्रवासियों को मच्छरों से बचने के विभिन्न उपायों की जानकारी दी। उन्हें अपने आसपास साफ-सफाई रखने, पानी खड़ा नहीं होने देने, मच्छरदानी (Machardani) का प्रयोग करने और हर सप्ताह कूलर, गमले, रेफ्रिजरेटर साफ करने को कहा। स्वास्थ्य कर्मी रजिंदर व बिक्रम ने बताया कि काले जले तेल को भी सप्ताह में एक बार नालों व तालाबों में डालना चाहिए।

    ताकि ठहरे हुए पानी में मच्छर पैदा न हो सकें। रात को सोते समय पूरी बाजू के कपड़े पहनने चाहिए। अगर आपको बुखार है तो अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल, उपकेंद्र में जांच कराएं। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम हेल्थ सुपरवाइजर रविंदर सिंह, स्वास्थ्य कार्यकर्ता रजिंदर कुमार, बिक्रम सिंह, दिनेश, मंजु बाला, आशा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे। Fazilka News

    यह भी पढ़ें:–टेम्पो चालकों पर नाजायज रूप से परेशान करने का आरोप, किया प्रदर्शन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here