हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home सरसा विज्ञान और गण...

    विज्ञान और गणित के विद्यार्थी अब थ्योरी के साथ करेंगे प्रैक्टिकल

    Haryana Govt School
    लैब उपकरण खरीद के लिए जारी हुआ 5.91 करोड़ का बजट

    लैब उपकरण खरीद के लिए जारी हुआ 5.91 करोड़ का बजट

    • सीनियर सेकेंडरी और हाई स्कूलों को बजट जारी, पांच सदस्यीय टीम करेगी लैब उपकरणों की खरीद

    सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। प्रदेश के सरकारी विद्यालयों (Haryana Govt School) में बनी जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान व गणित की प्रयोगशालाओं में अब विद्यार्थी थ्योरी के साथ पै्रक्टिकल आसानी से कर सकेंगे। जी हां, इन लैब में प्रयोग होने वाले उपकरणों की खरीद के लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से बजट जारी किया गया है।

    स्कूल शिक्षा निदेशालय की तरफ से प्रदेश के 966 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों और 1025 हाई स्कूलों में स्थापित लैब के लिए उपकरण खरीदने हेतू 5 करोड़ 91 लाख 41 हजार रूपए का बजट भी जारी किया गया है। सरसा जिला के 56 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के लिए 22 लाख 40 हजार और 62 हाई स्कूलों के लिए 12 लाख 40 हजार यानी जिले के 118 हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के लिए 34 लाख 80 हजार की राशि जारी की गई है। Haryana Govt School

    सीनियर सेकेंडरी के लिए 40 हजार व हाई स्कूल के लिए 20 हजार का बजट जारी

    प्रदेश के 966 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को 40 हजार रूपए प्रति स्कूल के हिसाब से 3 करोड़ 86 लाख 40 हजार रूपए का बजट तय किया गया है। जबकि 1025 हाई स्कूलों के लिए 20 हजार रूपए प्रति स्कूल के हिसाब से 2 करोड़ 5 लाख रूपए का बजट जारी किया गया है। यह बजट साइंस विषय वाले सरकारी स्कूलों के लिए जारी किया गया है। Haryana Govt School

    हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में संचालित लैब में उपकरण खरीदने के लिए बजट जारी किया गया है। इसकी खरीद के लिए पांच सदस्यों को स्कूल स्तर पर शामिल किया जाएगा। जिले के 56 सीनियर सेकेंडरी व 62 हाई स्कूलों की प्रयोगशालाओं में उपकरणों की खरीद की जाएगी।
                                                                                – डा. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ सरसा।

    सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को साइंस की पढ़ाई में थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल करने में आसानी होगी। इसके लिए स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश के 1991 हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में प्रयोगशालाओं के उपकरण खरीदने के लिए 5 करोड़ 91 लाख 40 हजार का बजट जारी किया गया है।
                                                                               – आत्म प्रकाश मेहरा, जिला शिक्षा अधिकारी सरसा।

    यह भी पढ़ें:– Snake Island: यहाँ नदी नहीं सांप बहते है ?

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here