हमसे जुड़े

Follow us

21.3 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home देश Weather Today...

    Weather Today: मौसम विभाग ने दी बड़ी खुशखबरी, झमाझम बारिश के लिए हो जाओ तैयार!

    Weather Today
    Weather Today मौसम विभाग ने दी बड़ी खुशखबरी, झमाझम बारिश के लिए हो जाओ तैयार!

    हिसार सच कहूँ/संदीप सिंहमार। Haryana Punjab Weather Today: दक्षिण पश्चिमी मॉनसून (monsoon update) ने रविवार 2 जुलाई को चाहे पूरे देश को कवर कर लिया हो,लेकिन उत्तर भारत में हरियाणा व पंजाब में अभी मॉनसून का खास असर दिखाई नहीं दे रहा है। सोमवार को भी इन क्षेत्रों में मॉनसून बेअसर रहेगा। लेकिन अरब सागर की तरफ से आ रही मॉनसून हवाओं से हरियाणा राज्य के उत्तरी जिलों में मॉनसून की सक्रियता बने रहने की वजह से 4 जुलाई से एक बार फिर मौसम परिवर्तनशील होगा।

    4 जुलाई को जहां हल्की बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। वहीं 5 से 7 जुलाई के बीच उत्तरी हरियाणा के जिले पंचकूला अंबाला यमुनानगर कुरुक्षेत्र कैथल में करनाल में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान चंडीगढ़ में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही दक्षिण व दक्षिण पूर्व पश्चिम तथा दक्षिण व दक्षिण-पश्चिम हरियाणा में हल्की बारिश होगी।

    बालसमंद का तापमान पहुँचा 38.8 डिग्री सेल्सियस | Weather Today

    इस भर में मॉनसून की सक्रियता होने के बावजूद भी हरियाणा में कम बारिश होने के चलते अधिकतम तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हरियाणा के हिसार जिले के बालसमंद में रविवार को अधिकतम पारा 38.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं हरियाणा के पंचकुला व गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Weather Today

    हरियाणा में 3 व 4 जुलाई को राज्य में मानसून की सक्रियता में थोड़ी कमी रहने से मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने व उत्तरी जिलों में कुछ-एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी ही संभावित है। परंतु इस के बाद 4 जुलाई रात्रि से एक बार फिर से बंगाल की खाड़ी की तरफ से मानसूनी हवाओं की सक्रियता राज्य में बढ़ने की संभावना है। इसी वजह से 5 से 7 जुलाई के दौरान हरियाणा राज्य के सभी क्षेत्रों में ज्यादातर स्थानों पर अच्छी बारिश की संभावना बन रही है। जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट जारी रहने की संभावना है।

    -डॉ. मदन खीचड़,विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग
    चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

    Family ID को लेकर बड़ी अपडेट! जानें हरियाणा सरकार का ये फैसला!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here