हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी यमुना पर पहुं...

    यमुना पर पहुंचे फ्लड पीएसी के जवान

    Kairana News
    हालांकि यमुना अभी भी चेतावनी बिंदु से 50 सेंटीमीटर नीचे बह रही है।

    Kairana News कांवड़ यात्रा के मद्देनजर गाजियाबाद से पीएसी की फ्लड कंपनी के 12 जवानों की टीम यमुना नदी पर भेजी गई है। शिवभक्तों के स्नान के दौरान पीएसी के जवान तैनात रहेंगे।

    शिवभक्तों की सुरक्षा को लेकर यमुना नदी (Yamuna River) में बैरिकेडिंग कराई गई है। वहीं गाजियाबाद से 41वीं पीएसी बटालियन के जवानों की 12 सदस्यीय टीम हेड कांस्टेबल कर्णवीर सिंह के नेतृत्व कैराना भेजी गई है। टीम के विश्राम की व्यवस्था बालाजी आईटीआई में की गई है। टीम में शामिल जवान यमुना घाट पर तैनात रहकर हर गतिविधियों पर कड़ी नजर रखेंगे। हेड कांस्टेबल कर्णवीर सिंह ने बताया कि उनके पास लाइफ जैकेट, एक मोटर बोट व दो इंजन मौजूद हैं। सभी जवान सुबह पांच बजे से शाम छह बजे तक ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

    ब्रिज पर बनवाए दो वॉच टावर

    यमुना ब्रिज पर इस वर्ष दो वॉच टावर बनवाए गए हैं। पुराने पुल के निकट एक वॉच टावर से यमुना नदी में स्नान करने वाले शिवभक्तों पर नजर रखी जाएगी, जबकि नए पुल के बीच में बनवाए गए दूसरे टावर से कांवड़ मार्ग की निगरानी होगी।

    यमुना के बाहव की गति परखी

    जल बोर्ड की एक टीम यमुना नदी पर पहुंची। जहां पर उन्होंने मशीन के द्वारा यमुना नदी के बहाव को देखा और पानी की गति नापी गई। यमुना में बह रहे पानी की गति 30 किमी प्रति घंटा पाई गई है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here