हमसे जुड़े

Follow us

22.5 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पौधरोपण कर मन...

    पौधरोपण कर मनाई डॉ श्यामा प्रसाद की जयंती

    Bulandshahr News
    संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती स्याना हाइवे स्थित बाबू जी कल्याण सिंह पार्क मे पौधरोपण करके मनाई गयी।

    बुलन्दशहर (सच कहूँ न्यूज) भारतीय जनता पार्टी स्याना मंडल द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती स्याना हाइवे (Syana Highway) स्थित बाबू जी कल्याण सिंह पार्क मे पौधरोपण करके मनाई गयी। स्याना विधायक देवेंद्र लोधी ने बताया कि डॉ मुखर्जी के जन्म जयंती पर उनका स्मरण कर उनकी स्मृति में सभी कार्यकर्ताओ द्वारा पौधारोपण किया गया। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा की जन्मदिन के अवसर पर केक काटने से अच्छा होगा वृक्ष लगाए ओर पर्यावरण को सुंदर बनाये। Bulandshahr News

    वृक्षारोपण कर ऐसा संसार बनाये जहाँ प्राकृतिक आपदाओ की कोई गुंजाईश ना हो। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विक्रांत त्यागी ने कहा की देश के प्रति डॉ. मुखर्जी का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि डॉ. मुखर्जी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान विक्रांत त्यागी, संजय श्रोत्रीय, विजय लोधी, सुधीर अग्रवाल , सुभाष शर्मा , परमात्मा शरण त्यागी, मुकेश भारद्वाज, विकास गुप्ता, मनोज प्रजापति, सचिन ठाकुर , संजय कश्यप, महेश प्रजापति, लकी शर्मा , डॉक्टर रामा उपस्थित रहे। Bulandshahr News

    यह भी पढ़ें:– वन क्षेत्रों के बाहर हरियाली बढ़ाने को जिले में लगाए जाएंगे 13.57 लाख पौधे

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here