हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान मां बेटा जिंद...

    मां बेटा जिंदा जले

    Fire

    सब कुछ हुआ राख, जांच जारी

    • एक बच्चा गंभीर रूप से झुलसा

    धौलपुर (सच कहूँ न्यूज)। धौलपुर जिले में सैपऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर रात एक छप्परपोश घर में अचनाक आग लग गई, जिसमें मां-बेटा जिंदा  जल गए और एक बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस और ग्रामीणों से  मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के तसीमो गांव निवासी बबलू पुत्र खेमा  कुशवाह किसी शादी समारोह में शरीक होने गया था और घर में पत्नी  ममता दोनों बच्चों गौरव और शिव के साथ सोई हुई थी। इसी दौरान अचानक झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई और जलता हुआ आग छप्पर ऊपर  आ गिरा।

    जिससे ममता और उसका चार साल का बेटा गौरव आग की भेट  चढ़ गया लेकिन, पास में दूसरी चारपाई पर सोया शिवा किसी प्रकार  से आग के तांडव से बाहर निकलने में सफल हो गया, हालांकि वह बुरी  तरह से झुलस गया। आग इतनी भयानक थी कि अपने बच्चों के साथ सो रही  मां अपने आप के साथ बेटे गौरव को बचा नहीं सकी। आग में झुलसा बालक शिवा अभी गंभीर हालत में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है,  जिसका जिला अस्पताल की बर्न इकाई में उपचार किया जा रहा है। तसीमो  गांव में हुई आग की इस विकराल घटना के बाद मातम छाया हुआ है  और हर तरफ मां बेटे की जिंदा जलने की घटना को लेकर शोक  है।