हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कैराना में चे...

    कैराना में चेतावनी बिंदु से नीचे आया यमुना का बहाव, राहत

    Hathinikund Barrage
    Hathinikund Barrage कैराना में चेतावनी बिंदु से नीचे आया यमुना का बहाव, राहत

    कैराना। Hathinikund Barrage: हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा में कमी आने पर कैराना क्षेत्र में यमुना का बहाव चेतावनी बिंदु से नीचे आ गया है। यमुना का जलस्तर लगातार घटने से तटवर्ती क्षेत्र के बाशिंदों ने राहत की सांस लेनी शुरू कर दी है। वही, आने वाले दिनों में यमुना के जलस्तर में और कमी आने की संभावना है।

    पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में निरन्तर हुई वर्षा के चलते हथिनीकुंड बैराज से कई दिनों तक यमुना में भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया था, जिससे क्षेत्र में यमुना के बहाव में एकाएक वृद्धि होने के साथ ही निचले इलाकों में पानी भर गया था। सहपत में यमुना तटबंध क्षतिग्रस्त होने के अलावा तटवर्ती क्षेत्र की हजारों बीघा फसलें जलमग्न हो गई थी। हालांकि खादर क्षेत्र की फसलों में अभी भी पानी भरा हुआ है, लेकिन लगातार यमुना का घटता जलस्तर निकटवर्ती लोगो को राहत प्रदान कर रहा है। विगत कई दिनों तक तीव्र आवेग से खतरे के निशान से ऊपर बहने वाली यमुना का जलस्तर कैराना क्षेत्र में चेतावनी बिंदु से नीचे आ गया है।

    शनिवार शाम चार बजे कैराना क्षेत्र में यमुना का बहाव 230.20 मीटर दर्ज किया गया, जबकि यहां से चेतावनी बिंदु 231.00 मीटर तथा खतरे का निशान 231.50 मीटर पर है। ड्रेनेज विभाग के सहायक अभियंता राजेन्द्र सिंह ने बताया कि फिलहाल यमुना का बहाव चेतावनी बिंदु से नीचे है। शनिवार को हथिनीकुंड बैराज से 43,168 क्यूसेक पानी यमुना में डिस्चार्ज किया गया। निकट दिनों में क्षेत्र में यमुना के जलस्तर में और गिरावट आने की संभावना है।

    बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री भगवंत मान, नाव पलटने वाली थी…देखें वीडियो

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here