हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बाढ़ प्रभावित ...

    बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे भाजपा नेता, डीएम-एसडीएम रहे मौजूद

    Kairana News
    मंत्री सुरेश राणा व भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने खादर क्षेत्र के गांवों का दौरा करके यमुना के पानी से हुए नुकसान का जायजा लिया।

    यमुना के पानी से तटवर्ती क्षेत्र की फसलों में हुए नुकसान का लिया जायजा

    • पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दिलाए जाने का दिया आश्वासन | Kairana News

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा व भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने खादर क्षेत्र के गांवों का दौरा करके यमुना के पानी से हुए नुकसान का जायजा लिया। भाजपा नेताओं ने यमुना के पानी से किसानों की फसलों में हुए नुकसान का शीघ्र मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान डीएम रवींद्र सिंह व एसडीएम कैराना निकिता शर्मा भी मौजूद रहे। Kairana News

    मंगलवार को प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा व भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह यमुना खादर क्षेत्र के गांव मामौर, सहपत, डुन्डुखेड़ा व इस्सोपुर टील में पहुंचे। जहां पर उन्होंने विगत दिनों गांव सहपत में तटबंध टूटने के कारण यमुना के पानी से तटवर्ती क्षेत्र के किसानों के खेतों में हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान डीएम रवींद्र सिंह व एसडीएम कैराना निकिता शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने जिलाधिकारी से किसानों की फसलों में हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिलाए जाने को कहा। Kairana News

    Kairana News

    इस पर डीएम ने बताया कि यमुना के पानी से हुए नुकसान का सर्वे कराने के लिए तहसील स्तर से राजस्व टीम गठित की जा चुकी है। जो सर्वे कार्य में जुटी हुई है। सर्वे रिपोर्ट पूरी होते ही किसानों को मुआवजा दिए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने एसडीएम कैराना से सर्वे कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इससे पूर्व भाजपा नेताओं तथा अफसरों ने मामौर झील पर निर्माणाधीन सीवेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की स्थिति का भी जायजा लिया। इस दौरान भाजपा नेता अनिल चौहान, ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक, राजपाल प्रधान, बिल्लू प्रधान, राजेश प्रधान आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें:– पर्यटन का नया ट्रेंडः राजस्थान का ‘सन टूरिज्म’

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here