हमसे जुड़े

Follow us

11.4 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home चंडीगढ़ हरियाणा के 6 ...

    हरियाणा के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    UP Weather News
    UP Weather News: यूपी के कई जिलों में अचानक बारिश, मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी

    फतेहाबाद में हाईवे की एक लेन बनी दरिया | Haryana Weather

    • सरसा में एनएच पर दरार, ट्रैफिक किया वन वे

    चंडीगढ़/सरसा। (सच कहूँ/सुनील वर्मा/विनोद शर्मा) हरियाणा में बाढ़ ग्रस्त जिलों की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग (Haryana Weather) ने अगले 24 घंटे 6 जिलों करनाल, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, यमुनानगर में अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। उधर, फतेहाबाद में बाढ़ का पानी लोगों को लगातार डरा रहा है। यहां शहर के पास से गुजर रहा हाईवे की एक लेन अब दरिया में बदल गई है। हांसपुर कट के पास रोड पर दूर-दूर तक एक तरफ पानी भरा हुआ है। शहर में पानी जाने की आशंका सता रही है। हालांकि अभी शहर मे बाढ़ का खतरा कम ही है। Haryana Weather

    Sirsa Flood News

    वहीं सरसा जिले में लगातार घग्गर तबाही मचा रही है। रंगोई नाले से घग्गर का पानी ओवर फ्लो होकर नेशनल हाईवे नंबर नौ पर पहुंच गया। रंगोई नाला हाईवे के नीचे से निकलता है, जिस कारण सड़क पर दरार आ गई। ऐसे में ट्रैफिक वन वे कर दिया गया। वहीं प्रशासन ने हाईवे पर बैरिकेड्स लगा दिए। घग्गर का पानी नेशनल हाईवे के साथ-साथ चल रहा है। नेशनल हाईवे नौ से शहर को आने वाले मुख्य रोड को बंद कर दिया गया। सरसा में एंट्री के लिए अब वाहन सरसा-डबवाली हाईवे पर सरदूलगढ़ रोड से प्रवेश कर रहे हैं।

    गौरतलब है कि हरियाणा में अभी भी 593 गांव बाढ़ प्रभावित हैं। 33 शहरी क्षेत्रों में भी बाढ़ का असर दिख रहा है। इन बाढ़ प्रभावित इलाकों में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।

    घग्गर का जलस्तर (सांय चार बजे) | Haryana Weather

    • सरसा : ओटू 44350 क्यूसिक
    • राज. 40350 क्यूसिक
    • गुहला : 39953 क्यूसिक
    • खनौरी : 13200 क्यूसिक
    • चांदपुरा : 18380 क्यूसिक
    • रंगोई : 12250 क्यूसिक
    • सरदूलगढ़ : 25 फीट 58500 क्यूसिक

    यह भी पढ़ें:– 40 किलो चूरापोस्त बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here