हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान आरएसजीएल अपने...

    आरएसजीएल अपने कार्मिकों की सुविधाओं को लेकर प्रतिबद्ध

    Jaipur News

    राजस्थान स्टेट गैस की स्वास्थ्य, सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण नीति लागू

    जयपुर। Rajasthan State Gas: आरएसजीएल अपने कार्मिकों, स्टेक होल्डर्स व कार्यक्षेत्र में स्वास्थ्य, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। आरएसजीएल के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार के संयुक्त उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस ने अपने कार्यालय परिसरों, अधिकृत भौगालिक क्षेत्रों के सीएनजी स्टेशनों, शहरी गैस वितरण परियोजना क्षेत्र के साथ ही व्यवसाय कार्यान्वयन क्षेत्रों में स्वास्थ्य, सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण के उच्चतम स्तर को बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य, सुरक्षा व पर्यावरण नीति का क्रियान्यन शुरू किया है। उन्होंने बताया कि एचएसई नीति के अनुसार सेवा क्षेत्र में हानि के स्तर को भी न्यूनतम स्तर पर रखा जाएगा। Jaipur News

    एमडी ने बताया कि संस्थान सामाजिक सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण के उच्च मापदंडों की पालना को लेकर संकल्पित है। आरएसजीएल द्वारा जयपुर, कोटा, नीमराणा, कूकस, ग्वालियर और श्योपुर में व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दो मदर स्टेशन सहित 11 सीएनजी स्टेशन संचालित किए जा रहे हैं। साथ ही आरएसजीएल के सभी कार्मिकों को स्वास्थ्य, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के संबंध में उपलब्ध सर्वोत्तम प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। Jaipur News

    इसके साथ ही नीति क्रियान्वयन की नियमित मोनिटरिंग के साथ ही ऑडिट की व्यवस्था भी होगी। डीजीएम मार्केटिंग विवेक रंजन और डीजीएम सीएनपी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरएसजीएल की एचएसई नीति के सफल क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संस्थान के सभी स्तर के कार्मिकों को सौंपी गई है। इसके साथ ही नीति में आवश्यकतानुसार सुधार व समयानुकूल बदलाव की व्यवस्था की गई है। सीएफओ दीप्तांशु पारीक व मैनेजर आईटी गगनदीप राजोरिया ने बताया कि आरएसजीएल की एचएसई नीति के माध्यम से पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। इस अवसर पर सीएस रवि अग्रवाल व प्रभारी पीआर राजेन्द्र शर्मा ने भी हिस्सा लिया। Jaipur News

    यह भी पढ़ें:– अब ऋण स्वीकृति को सरकारी कार्मिकों की गारंटी की आवश्यकता नहीं : टीकाराम जूली

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here