हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अबोहर में सफा...

    अबोहर में सफाई सेवकों ने मांगों को लेकर निकाला रोष मार्च

    Abohar News
    अबोहर में सफाई सेवकों ने मांगों को लेकर निकाला रोष मार्च

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। नगर निगम के सफाई सेवक यूनियन (Safai Sewak Union) के सदस्यों ने बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शहर में रोष मार्च निकालते हुए पुराने सुनील सिनेमा के निकट पंजाब सरकार का पुतला फूंका। सफाई सेवक यूनियन के प्रधान अश्विनी टांक के नेतृत्व में यह रोष मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए यहां पर पहुंचा। इस दौरान सफाई सेवकों द्वारा आधे दिन की हड़ताल भी की गई। Abohar News

    धरने को संबोधन करते हुए प्रधान तथा मुरारी लाल, मुकेश सोनी, सुरेश कुमार आदि ने कहा कि पंजाब सरकार पिछले कई वर्षों से उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है। इसी के विरोध में पूरे पंजाब भर में सफाई सेवक संघर्ष पर उतर आए हैं। उनकी मुख्य मांग कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना व पुरानी पैंशन को बहाल करना है। इसके अलावा कई अन्य मांगें भी शामिल है। उन्होंंने कहा कि अबोहर की नगर निगम में हो रहे भ्रष्टाचार का शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा और अफसरशाही की धक्केशाही को बर्दाशत नहीं किया जाएगा। उन्होंंने कहा कि उनका यह संघर्ष आगामी दो दिन भी जारी रहेगा और इन दो दिनों में आधे दिन की हड़ताल कर अर्थी फूंकी जाएगी। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– नशेड़ियों द्वारा युवक को लूटने का प्रयास, मारपीट कर भागे

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here