हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Kalraj Mishra: ‘संविधान को पढ़ो और जिओ’ अभियान की शुरुआत

    Kalraj Mishra

    जयपुर (सच कहूं न्यूज)। राज्यपाल कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) ने कहा है कि भारतीय संविधान भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत है। संविधान सांस्कृतिक ग्रंथ है और इसके बारे में सभी को समुचित जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह जब राज्यपाल के रूप में राजस्थान आए तब इस बात को अनुभूत किया कि संविधान की उद्देशिका और मूल कर्तव्यों के बारे में बहुत अधिक जानकारी लोगों को नहीं है। इसे महसूस करते हुए ही संविधान संस्कृति के प्रसार के लिए राजस्थान से पहल प्रारम्भ की गयी। Kalraj Mishra

    राज्यपाल मिश्र ने राजभवन में संस्कृति युवा संस्था द्वारा ‘संविधान को पढ़ो और जिओ’ अभियान की शुरुआत करते हुए यह बात कही। उन्होंने संस्कृति युवा संस्था द्वारा दो लाख की संख्या में मुद्रित ह्यसंविधान की उद्देशिका और मूल कर्तव्यह्ण संदेश का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि संविधान की मूल प्रति शांति निकेतन के सुप्रसिद्ध कलाकार नंदलाल बोस और उनके साथी कलाकारों ने तैयार की। इसमें राजस्थान के स्व. कृपाल सिंह शेखावत जी का भी महती योगदान रहा।

    संस्कृति युवा संस्था के पंडित सुरेश मिश्रा ने बताया कि संविधान की उद्देशिका और मूल कर्तव्यों की पालना की सीख के लिए संविधान जागरूकता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत दो लाख प्रतियों में राज्यपाल श्री मिश्र के संदेश के साथ संविधान की उद्देशिका और मूल कर्तव्यों का प्रकाशन किया गया है। इसे ह्यसंविधान को पढ़ो और जिओह्ण अभियान रूप में घरकृघर जाकर प्रसारित किया जाएगा। सभी ने संविधान उद्यान और इसके राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा किए लोकार्पण से जुड़े वृत्तचित्र का भी अवलोकन किया।

    संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा, डिप्टी डायरेक्टर डीपीआर गोविन्द पारीक, प्रदेशाध्यक्ष गौरव धामाणी, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रदेश सचिव सुनील कुमार जैन, आल इण्डिया प्रेस काउंसलिन के प्रेसिडेंट एल.सी. भारतीया, रावत एज्यूकेशन के डायरेक्टर बी.एस. रावत, मेहता एज्यूकेशन ग्रुप के राधेश्याम मेहता, टैंट एसोसिएशन के अध्यक्ष रासबिहारी मिश्रा, शिक्षाविद् प्रेम सुराणा, टैगोर एज्यूकेशन इंस्टीटयूट से डा. रूचिरा सोंलकी, लायंस क्लब से तपेश जैन एवं शिवा गौड, अक्षयपात्र फाउण्डेशन से रघुपति दास, राजेश कौशिक, महर्षि अरविन्द कालेज के डायरेक्टर डॉ. संजय पाराशर, जयपुर मैराथन के सीईओ मुकेश मिश्रा, सौम्यता मिश्रा, सर्व ब्राह्मण महासभा से पंडित श्याम शास्त्री, गब्बर कटारा, दीनदयाल शर्मा, राघव दाधीच, एडवोकेट कमलेश शर्मा, भावना शर्मा सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें:– स्कूल शिक्षा विभाग की नई पहल : समग्र शिक्षा गाइडलाइन क्यूआर कोड से कर सकेंगे एक्सेस

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here