हमसे जुड़े

Follow us

11.4 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    Ashok Gehlot: नवसृजित जिलों में शिला पट्टिकाओं का अनावरण कर मुख्यमंत्री ने दी सबसे बड़ी सौगात

    Ashok Gehlot

    जयपुर (सच कहूं न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने नवसृजित जिलों और 3 संभागों की शिला पट्टिकाओं का अनावरण कर प्रदेशवासियों को सबसे बड़ी सौगात दी। उन्होंने बिड़ला सभागार में हुए नवसृजित जिलों के स्थापना कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन में आहूति दी और राजस्थान के चहुंमुखी विकास के लिए कामना की। Ashok Gehlot

    गहलोत ने कहा कि नए जिलों और संभागों के सृजन से राज्य की प्रशासनिक इकाइयों का विकेन्द्रीकरण होगा, उनकी क्षमताएं बढ़ेंगी और कानून व्यवस्था अधिक मजबूत होगी। आमजन के प्रशासनिक कार्य अब नजदीक ही सुगमता से होंगे। प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए जनभावनाओं में घुली यह राजस्थान की एक नई सकारात्मक शुरूआत है। इससे प्रदेश को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। हमने राज्यहित में फैसले लेकर पूरे किए हैं। Ashok Gehlot

    एक साथ 19 नए जिलों का गठन किया | Ashok Gehlot

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1956 में 2 करोड़ की जनसंख्या पर 26 जिले बने थे। वहीं, 67 साल में आबादी 3 गुना बढ़ने के बावजूद 7 ही नए जिलों का गठन हुआ था। अब राज्य सरकार ने जनभावना के सम्मान में प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण के लिए एक साथ 19 नए जिलों का गठन किया है। इसके पीछे हर एक प्रदेशवासी का सपना राजस्थान को वर्ष 2030 तक हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है। उन्होंने कहा कि जिला गठन समिति का कार्यकाल 6 माह बढ़ाया गया है, जिससे आमजन की न्यायोचित मांगों पर परीक्षण कर पूरा किया जाएगा। Ashok Gehlot

    यह भी पढ़ें:– पीड़ित परिजनों को प्रताड़ना, क्या यही राज का कर्तव्य

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here