हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब भरे बाजार में...

    भरे बाजार में तेजधार हथियार से पत्नी पर जानलेवा हमला, गंभीर घायल

    Sunam News
    सुनाम। घटना के बाद घटनास्थल की जांच करती हुई पुलिस टीम।

    हमले के बाद पति ने जहरीली वस्तु का किया सेवन, दोनों पटियाला रैफर

    • खून से भीगी सड़क, बेरहमी से किया हमला | Sunam News
    • आसपास उपस्थित लोगों ने ईंटें बरसाकर आरोपी को किया काबू

    सुनाम ऊधम सिंह वाला (सच कहूँ/कर्म थिंद)। सोमवार सुबह काम पर जा रही पत्नी पर उसके पति ने गंडासे से भरे बाजार में बेरहमी से हमला (Attack) कर दिया। इस भीड़भाड़ वाले बाजार में महिला के गले और चेहरे पर हुुए बेरहम हमले को देखकर चश्मदीद भी घबरा गए। जब चश्मदीदों ने हमले को रोकने की कोशिश की तो हमलावर ने लोगों की तरफ भी गंडासा लहराना शुरु कर दिया। इस मौके बड़ी ही मुश्किल से कुछ युवाओं ने हिम्मत दिखाकर हमलावर पर इंटें मारकर उसके काबू किया। Sunam News

    इसके बाद भीड़ ने हमलावर से बुरी तरह मारपीट की लेकिन इस दौरान हमलावर ने शराब पीने के बहाने मौके पर किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। घटनास्थल पर पहुंचे एसएचओ दीपइन्द्र सिंह जेजी ने बताया कि सुनाम निवासी गुरदयाल सिंह का अपनी पत्नी राजविन्द्र कौर के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था और राजविन्द्र कौर अपनी मां के साथ अपने नानके घर रहने लगी थी और प्राईवेट नौकरी कर रही थी। आज सोमवार सुबह जब वह अपने काम पर जा रही थी तो रास्ते में उसके पति ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। बाद में पति ने किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनको पटियाला रैफर किया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। Sunam News

    यह भी पढ़ें:– मंडावर में बच्चों को पांच दिनों से नही मिला मध्याह्न भोजन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here