हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य पंजाब टैक्टर-ट्रॉली...

    टैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाईक सवार की मौत

    Road Accident
    Morena News: चलती बस के निकल गए पहिये, चालक की मौत

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय सीतो रोड़ पर कल देर रात्रि एक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाईक सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के शव को सीतो चौंकी पुलिस ने सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि मृतक एक बच्चे का पिता था। Abohar News

    जानकारी के अनुसार मलोट निवासी मंगा पुत्र भूराराम आयु करीब 40 साल गत देर सांय सादुलशहर से अपने बाईक पर सवार होकर सीतो गुन्नों के रास्ते वापिस मलोट आ रहा था कि रात्रि करीब 10 बजे जब वक सीतो के निकट पहुंचा तो एक तेजगति ट्रैक्टर से उसकी टक्कर हो गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना नर सेवा नारायण सेवा समिति और पुलिस को दी जिन्होंने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। इधर पुलिस ने मृतक के भाई बुधराम के बयानों पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाइ शुरू कर दी है। बताया जाता है कि घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने दोेनों वाहनों को कब्जे में लेकर जाच शुरू कर दी है। Abohar News

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here