हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    Blind Murder: ब्लाइंड मर्डर का 48 घंटों में खुलासा!

    Blind Murder
    लूट के इरादे से दोस्तों ने शराब पिलाकर कर दी हत्या

    Blind Murder: लूट के इरादे से दोस्तों ने शराब पिलाकर कर दी हत्या

    सवाई माधोपुर (सच कहूं न्यूज)। बहरावंडा कला थाना पुलिस की टीम ने 48 घंटे के अंदर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने लूट के इरादे से योजना बना 22 वर्षीय अशोक बंजारा को शराब पिलाकर हत्या की। बाद में पहने हुए गहने लूट कर लाश बनास नदी में फेंक दी थी। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि 16 अगस्त को बनास नदी में एक अज्ञात युवक की लाश मिली थी। जिसकी पहचान अशोक बंजारा निवासी खंडार के रूप में उसके फूफा खेमराज बंजारा द्वारा की गई। Sawai Madhopur

    परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना के खुलासे के लिए एडिशनल एसपी हिमांशु शर्मा व सीओ अनिल डोरिया के सुपर विजन तथा एसएचओ गोपाल राम मीणा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। एसपी अग्रवाला ने बताया कि टीम ने मृतक अशोक के मोबाइल नंबरों की सीडीआर के एनालिसिस से सन्दिग्ध खंडार निवासी सोनू माली (22) पुत्र राधेश्याम को डिटेन कर उससे पूछताछ की तो उसने हत्या की वारदात करना कबूल कर ली। पूछताछ में उसने बिर्मा उर्फ ब्रह्मानंद माली पुत्र घनश्याम निवासी खंडार को घटना में शामिल होना बताया। Blind Murder

    इस पर आरोपी बिर्मा उर्फ ब्रह्मानंद माली को डिटेन कर हत्या के आरोप में दोनों को गिरफ्तार किया गया। गहनता से की गई पूछताछ में सामने आया कि लूट के इरादे से उन्होंने योजना बना हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। 15 अगस्त को प्लान के तहत इन्होंने अशोक बंजारा को शराब पिलाकर बनास नदी पुलिया के पास पानी में डुबोकर मार दिया और पहने हुए गहने सोने की मुरकी, हाथ का चांदी का कड़ा व गले की चांदी की माला लूट ली और लाश को बनास नदी में फेंक दिया था। Blind Murder

    यह भी पढ़ें:– Ladakh Gorge Army Accident News: लद्दाख में सड़क हादसे में 9 जवानों की मौत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here