हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब शहर में आवारा...

    शहर में आवारा कुत्तों का आतंक, आधा दर्जन लोगों को किया घायल

    Abohar News
    आधा दर्जन लोगों को कुत्तों ने काट लिया।

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। नगर निगम द्वारा आवारा कुत्तों (Stray Dogs) के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बावजूद भी इनका प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इसी के चलते शनिवार रात से लेकर रविवार सुबह तक आधा दर्जन लोगों को कुत्तों ने काट लिया। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में लाया गया। इधर नगर निगम ने आवारा कुत्तों को रैबीज के टीके लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। Abohar News

    इस बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बुर्जमुहार निवासी करीब 2 वर्षीय अरमान पुत्र राजकुमार आज सुबह घर के बाहर ही खेल रहा था कि अचानक किसी के पालतू कुत्ते ने उसे काट लिया। जिसे परिजनों ने तुरंत ही सरकारी अस्प्ताल में दाखिल करवाया। इसी प्रकार के दूसरी घटना आनंद नगरी निवासी करीब 58 वर्षीय प्रेम कुमार पुत्र सरदारी लाल आज सुबह गली में जा रहा था तो आवारा कुत्तों के झुड़ ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। जिसे ईलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया।

    स्थानीय बस स्टेंड के पीछे निवासी करीब 72 वर्षीय मदन लाल पुत्र रामकुमार आज सुबह पार्क में सैर करने जा रहे थे तो इसी दौरान पीछे से आए गए कुत्ते ने उनके पैर में काट लिया। वहीं कंधवाला रोड़ उत्तम विहार कॉलोनी निवासी करीब 10 वर्षीय अभिनव पुत्र अतुल कुमार आज सुबह अपने घर के बाहर ही खड़ा था कि अचानक एक कुत्ते ने उसे काट लिया। वहीं मोहल्ला प्रेम नगर निवासी करीब 61 वर्षीय ओम प्रकाश पुत्र चेताराम शनिवार सांय घर के नजदीक ही जा रहा था कि आवारा कुत्ते ने उसे काट लिया। इसी प्रकार से नई आबादी गली नं. 8 निवासी खुशदीप पुत्र लखविंद्र अपने घर के बाहर ही खड़ा था कि आवारा कुत्ते ने उसके पैर में काट कर उसे घायल कर दिया। कल सांय से आज सुबह तक कुत्तों के काटने से घायल हुए आधा दर्जन लोगों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें टीके लगाकर उन्हें नियमित तौर पर टीकाकरण करवाने की हिदायत दी है। Abohar News

    इधर नगर निगम के सैनेटरी इंस्पेक्टर अश्विनी मिगलानी ने बताया कि जिला उपायुक्त के दिशा निदेर्शों पर करवाए गए सर्वे के अनुसार शहर में करीब 300 आवारा कुत्ते हैं। जिनके लिए शैल्टर होम बनाने की योजना पर विचार चल रहा है वहीं इनकी नसबंदी करवाने की प्रपोजल विभाग को भेजी गई है जबकि इन्हें रैबीजनाशक टीके लगाए जा रहे हैं। जिसके तहत अब तक 500 कुत्तों का टीकाकरण हो चुका है। इधर आंकड़ों के अनुसार प्रति दिन 3 से 4 लोगों को कुत्ते काटने की घटनाएं सामने आ रही है। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– सिलेंडर को लगी भयानक आग, बड़ा हादसा टला

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here