हमसे जुड़े

Follow us

28.4 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home देश Chandrayaan 3...

    Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान-3 की चांद से बढ़ती नजदीकियां, देखें खास कैमरे से खींची खास तस्वीरें

    Chandrayaan 3 Landing
    Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान-3 की चांद से बढ़ती नजदीकियां, देखें खास कैमरे से खींची खास तस्वीरें

    Chandrayaan 3 Moon Landing: इसरो चंद्रयान-3 की बढ़ती नजदीकियां ये दर्शा रही है कि 23 अगस्त को चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम सेफ लैंडिंग करेगा। चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर पूरी तरह से चांद पर उतरने के लिए तैयार है, इतिहास बनाने से बस कुछ ही कदमों की दूरी पर है। विक्रम लैंडर ने लैंडिंग से पहले चांद की कुछ रोचक तस्वीरे भी भेजी हैं जोकि किसी खास कैमरे से खींची गई हैं, कैमरे का नाम लैंडर हैजर्ड डिटेक्शन एंड अवॉइडेंस है जिससे चांद की ये खास तस्वीरें उतारी गई हैं। इसरो के अनुसार चांद की सतह के दक्षिणी धु्रव की ये तस्वीरें हैं जहां पर विक्रम लैंडर ने लैंडिंग करनी है।

    इसरो ने चांद की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर किया है और लिखा है ‘ये चांद के सुदूरवर्ती क्षेत्र की तस्वीरें हैं, जिसे खास कैमरे से खींचा गया है जोकि लैंडर के खतरा जांच और बचाव कैमरे की बदौलत है’ इसरो ने चंद्रयान-3 में लगे इस खास कैमरे के बारे में जानकारी से अवगत कराते हुए बताया कि कैमरा लैंडिंग के दौरान लैंडिंग क्षेत्र की सूचना देगा, वहां पर बनें गहरे गड्ढों या बोल्डर का पता लगाने में मदद करेगा जोकि स्पेस एप्लीकेशन सेंटर इसरो में विकसित किया गया है।

    इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी धु्रव पर उतरने का अनुमान लगाया जा रहा है जोकि 23 अगस्त की शाम को भारतीय समयानुसार 6 बजकर 4 मिनट पर लैंड करेगा। बताया जा रहा है कि चांद पर सफल लैंडिंग के बाद भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। अभी तक के सफर की बात करें तो अभी तक केवल अमेरिका, सोवियत संघ और चीन के मिशन ने ही चाँद पर यह कारनाम कर दिखाया है, अगर भारत भी यह कारनामा कर दिखाता है तो भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा।

    Chandrayaan-3 vs Luna-25: चंद्रयान-3 या लूना-25: कौन बेहतर? देखें फर्क…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here